Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन

नई दिल्ली, 08 जुलाई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन हो गया है। वीरभद्र सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे, जिसके बाद आज उनका 87 साल की उम्र में निधन हो गया। शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉक्टर जनक राज ने वीरभद्र सिंह के निधन की जानकारी देते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह लंबे समय से बीमार थे, जिसकी वजह से आज सुबह उनका निधन हो गया।

Recommended Video

    Himachal Pradesh के Former CM Virbhadra Singh का 87 साल की उम्र में निधन । वनइंडिया हिंदी
    virbhadra singh

    वीरभद्र सिंह 6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर जनक राज ने बताया कि सोमवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था और यहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। मंगलवार को वीरभद्र सिंह की स्थिति नाजुक जरूर थी लेकिन स्थिर थी, लेकिन आज सुबह उनका देहांत हो गया। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में वीरभद्र सिंह का 23 अप्रैल से इलाज चल रहा था।

    बता दें कि वीरभद्र सिंह 13 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें मोहाली स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि 23 अप्रैल को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था लेकिन शिमला पहुंचने पर उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद फिर से उन्हें इंदिरा गांधी मेडकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वीरभद्र सिंह कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेताओं में से एक थे, वह 9 बार विधायक रह चुके हैं और पांच बार सांसद और छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। मौजूदा समय में वह सोलन जिले के आर्की विधानसभा सीट से विधायक थे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+