हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में लगातार दूसरे दिन आया भूकंप
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में दोपहर के समय भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के ये झटके आज दोपहर तकरीबन 1.42 बजे महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की झटकों की तीव्रता 3.8 थी। भूकंप के झटके आस-पास के रिहायशी इलाकों में महसूस किए गए हैं। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम थी, लिहाजा किसी तरह के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है।

बता दें कि बीते गुरुवार को भी कांगड़ा में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। भारतीय समयानुसार बुधवार की शाम 6 बजकर 52 मिनट व 12 सैकेंड पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.9 आंकी गई थी तथा भूकंप के झटकों का केद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे रहा था।












Click it and Unblock the Notifications