हिमाचल प्रदेश के सीएम बने जयराम ठाकुर, शपथ ग्रहण में लगे जय श्रीराम के नारे

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार से फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर जयराम ठाकुर ने आज हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। जयराम ठाकुर को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देव व्रत ने शपथ दिलाई। जयराम ठाकुर के शपथ लेते ही पूरा रिज मैदान 'जय श्री राम' के नारों से गूंज उठा। जयराम ठाकुर के साथ 10 बीजेपी विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान मंच पर पीएम मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई हस्तियां मंच पर मौजूद थीं।

हिमाचल LIVE: कुछ ही देर में शपथ लेंगे जयराम ठाकुर, शामिल होंगे PM मोदी

जयराम कैबिनेट में ये बने मंत्री
महेंद्र सिंह ठाकुर (मंडी के धर्मपुर से विधायक) - कैबिनेट मंत्री
किशन कपूर (धर्मशाला से विधायक) - कैबिनेट मंत्री
सुरेश भारद्वाज (शिमला शहर से विधायक) - कैबिनेट मंत्री
सरवीण चौधरी (कांगड़ा की शाहपुर से विधायक) - कैबिनेट मंत्री
अनिल शर्मा (पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे) - कैबिनेट मंत्री
रामलाल मार्कंडा (लाहौल स्फिति से विधायक) - कैबिनेट मंत्री
विपिन परमार (कांगड़ा जिले की सुहल से विधायक) - कैबिनेट मंत्री
वीरेंद्र कंवर (ऊना के कुटलैहड़ से विधायक) - कैबिनेट मंत्री
बिक्रम ठाकुर (जसवां-प्रागपुर से विधायक) - कैबिनेट मंत्री
गोविंद सिंह ठाकुर (कुल्लू की मनाली से विधायक) - कैबिनेट मंत्री
राजीव सैजल (सोलन जिले की कसौली से विधायक) - कैबिनेट मंत्री

मंच पर मौजूद थी ये हस्तियां
जयराम ठाकुर के शपथग्रहण समारोह को भव्य बनाने की भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल, कैलाश विजयवर्गीय, अनुराग ठाकुर समेत कई हस्तियां रिज मैदान पर बने भव्य मंच पर मौजूद थीं।

हिमाचल LIVE: कुछ ही देर में शपथ लेंगे जयराम ठाकुर, शामिल होंगे PM मोदी

क्‍या कहना है जयराम ठाकुर का
ठाकुर ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता कानून व्यवस्था बनाना, वीआईपी संस्कृति से हटकर कार्य करना, पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा पिछले तीन महीनों में लिए गए सभी फैसलों की समीक्षा, व्यर्थ व्यय को कम करना और पर्यटन के बुनियादी ढांचे को विकसित करना होगा। मंडी विधानसभा सीट पर पांच बार के विधायक ठाकुर को उनकी विनम्रता के लिए जाना जाता है।

ऐसे मुख्यमंत्री बनें जयराम ठाकुर
आपको बता दें कि हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की है। लेकिन चुनाव में बीजेपी के सीएम का चेहरा रहे प्रेम कुमार सिंह धूमल नहीं जीत सके। इसके बाद कई दिन तक माथापच्ची के बाद पार्टी आलाकमान ने मुख्यमंत्री के लिए जयराम ठाकुर के नाम पर मुहर लगाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+