कार ड्राइवर से झड़प में बिगड़ा संतुलन, हिमाचल परिवहन की बस खाई में गिरी, 2 की मौत

नई दिल्ली। चिंतपूरनी के पास हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट की एक बस के खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 20 यात्री घायल हैं। दुर्घटना की वजह बस ड्राइवर की एक कार ड्राइवर से धक्का-मुक्की बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद राहत और बचाव का काम जारी है। दुर्घटनाग्रस्त हुई बस चिंतपूरनी से होशियारपुर जा रही थी। बस में 30 मुसाफिर बताए गए हैं।

Himachal Pradesh: 2 people killed, 20 injured after bus falls into gorge near Chintpurni

हादसे के बाद यात्रियों की चीख पुकार सुन स्थानीय लोग यहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे हुए हैं तथा बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है। एसडीएम भी मौके पर पहुंचे हैं।

कार सवार से लड़ाई में गिरी बस

जानकारी के मुताबिक बस ड्राइवर और एक अन्य कार सवार के बीच सड़क पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद कार सवार ने गुस्से में आकर ड्राइवर को बस से नीचे खींचने की कोशिश की जिस दौरान गाड़ी का स्टेयरिंग भी घूम गया। ड्राइवर का पैर ब्रेक से हट गया और ढलान होने के चलते बस संतुलन खोकर खाई में जा गिरी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+