शहीद पर फिदा IAS-IPS दंपति पहुंचा पंजाब, बच्ची से पूछा कहोगी हमें मम्मी-पापा?

शहीद का परिवार भी कुछ पलों के लिए हैरान रह गया कि इतनी जल्दी ये लोग यहां पहुंच गए। पंजाब के शहीद नायब सूबेदार परमजीत सिंह की बेटी को गोद लेने के लिए हिमाचल से दंपति पंजाब पहुंच गया।

शिमला। अभी ये बात लोगों के जेहन में ही घूम रही थी कि पता नहीं यूनुस खान और अंजुम आरा अपनी कही बात पर कब तक अमल करेंगे। लेकिन इस आईएएस और आईपीएस दंपति ने अपनी कही बात को अमल में लाने के लिए शनिवार को शहीद नायब सूबेदार परमजीत सिंह के घर पहुंचकर सबको हैरान कर दिया।

दंपति के पहुंचते ही हैरान रह गया हर कोई

दंपति के पहुंचते ही हैरान रह गया हर कोई

यहां तक की शहीद का परिवार भी कुछ पलों के लिए हैरान रह गया कि इतनी जल्दी ये लोग यहां पहुंच गए। पंजाब के शहीद नायब सूबेदार परमजीत सिंह की बेटी को गोद लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के जिलाधीश यूनुस खान पंजाब के तरनतारन पहुंचे। कुल्लू के जिलाधीश यूनुस खान के साथ उनकी आईपीएस पत्नी अंजुम आरा भी साथ थीं। इस आईएएस-आईपीएस दंपत्ति ने पिछले दिनों शहीद की छोटी बेटी खुशदीप को गोद लेने की इच्छा जताई थी और शनिवार दोपहर बाद दोनों तरनतारन में शहीद के घर पर पहुंचे। दोनों ने शहीद के परिवार के साथ बात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

शहीद की बेटी को गोद में बिठाकर अंजुम ने की बात

शहीद की बेटी को गोद में बिठाकर अंजुम ने की बात

उन्होंने कहा कि वो शहीद की बेटी खुशदीप को अपने परिवार का हिस्सा मानते हुए उसका पूरा खर्च उठाएंगे। डीएम यूनुस और उनकी पत्नी अंजुम ने काफी देर तक पूरे परिवार के साथ बातचीत की। 2010 के आईएएस बैच के अधिकारी यूनुस इन दिनों कुल्लू में बतौर डीएम तैनात हैं। वहीं उनकी पत्नी अंजुम आरा 2011 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं जो वर्तमान में जिला सोलन में एसपी के पद पर तैनात हैं।

दुश्मन की कायरता का जवाब देते वक्त हुए थे शहीद

दुश्मन की कायरता का जवाब देते वक्त हुए थे शहीद

पिछले दिनों पाकिस्तानी गोलीबारी में जवानों के शहीद होने और उनके शवों के साथ बर्बरता करने की खबर आई तो कुल्लू के अपने दफ्तर में बैठे डीएम यूनुस ने जब इस बारे में शहीद के परिवार की और जानकारी खंगाली तो वो भावुक हो उठे। उनके मन में देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले जांबाज सैनिकों के परिवारों को अपना परिवार मानकर उनके पालन-पोषण के दायित्व के निर्वहन का ज्यों ही ख्याल आया तो उन्होंने तुरंत शहीद की पत्नी परमजीत कौर, शहीद के भाई और अन्य परिजनों से संवाद के बाद अपने मन की बात से उन्हें अवगत करवाया। जिसके बाद शहीद की पत्नी परमजीत कौर की ओर से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इस बारे में यूनुस ने अपनी सारी बात पत्नी अंजुम आरा से भी साझा की तो अंजुम ने दो कदम आगे बढ़ने को कहा।

पिता की कुर्बानी पर फिदा है दंपति

पिता की कुर्बानी पर फिदा है दंपति

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में 1 मई को पाकिस्तानी हमले में शहीद हुए तरनतारण के भारतीय जवान परमजीत सिंह ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। बताया जाता है कि पुंछ के भारतीय इलाके में सोमवार को 250 मीटर अंदर तक घुसी पाक बॉर्डर एक्शन टीम ने आर्मी-बीएसएफ की पेट्रोल पार्टी पर हमला कर दिया। जिसमें सेना के दो जवान जेसीओ नायब सूबेदार परमजीत सिंह और बीएसएफ के हेड कांस्टेबल प्रेम सागर शहीद हो गए थे। वहीं पाकिस्तानी सेना ने बर्बरता की हद पार करते हुए शहीद के शवों के सिर काट लिए थे जिससे पूरे देश में जबरदस्त आक्रोश है।

{promotion-urls}

'मेरी प्यारी बिंदू' का हुआ मूवी म्यूजिक कॉन्सर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+