कांग्रेस विधायक ने खुजली वाले डॉगी से कर दी पीएम मोदी की तुलना कहा 'भौंकेंद्र मोदी'

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। हिमाचल के कांगड़ा जिले के ज्‍वाली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नीरज भारती ने पीएम मोदी पर आपत्‍तिजनक टिप्‍पणी की है। नीरज भारती ने अपने फेसबुक पर एक बाल झड़े कुत्‍ते की फोटो पोस्‍ट की है और उसकी तुलना पीएम मोदी से कर दी है। प्रधानमंत्री पर इस भद्दे और अपमानजनक टिप्‍पणी के बाद भारती ने अपने पोस्‍ट में लिखा है कि ''भौंकेंद्र मोदी और अंधभक्त भौंकुओ का हाल बिल्कुल इसकी तरह है खुजली हुई पड़ी है पर भौंकने से बाज नहीं आते।

Congress MLA from Himachal Pradesh Neeraj Bharti

डेढ़ साल हो गया है भौंकुओ की सरकार को बने हुए अपने काम गिनाने की बजाय पिछली सरकार का रोना रो रहे है! हमने कहा था क्या 100 दिन मे काला धन वापिस लाने का वादा करो, 15-15 लाख अकाउंट मे डालने का वादा करो, पाकिस्तान को उसके घर मे घुस कर मारने का वादा करो, सत्ता मे आते ही महंगाई कम करने का वादा करो अब क्यों फट रही है अब ये वादे पूरे करने को कांग्रेस ने मना किया है क्या?

आपको बताते चलें कि इससे पहले भी नीरज भारती ने 14 मई 2015 को पीएम मोदी और पूर्व पीम अटल जी पर भी अभद्र टिप्‍पणी कर चुके हैं। नीरज भारती के इस पोस्‍ट को 116 लोगों ने लाइक भी किया है जबकि मात्र 2 लोगों ने इसे शेयर किया है। इस संबंध में जब नीरज भारती से पूछा गया तो उन्‍होंने सफाई में कहा कि फेसबुक पर मेरा पर्सनल अकाउंट है। मैंने किसी को इसे देखने के लिए इनवाइट नहीं किया है। न ही किसी को इसे देखने को कहा है। जो है, वह है। डेढ़ साल में भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। मैंने इसी पर टिप्पणी की है। मुझ पर जो कार्रवाई करनी है, उसे करो।

भाजपा में सच सुनने की क्षमता नहीं है। वैसे भाजपा के लोग भी तो मौनी बाबा जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते थे, तब प्रधानमंत्री पद की गरिमा कहां थी। मैंने जो महसूस किया, उसे लिखा। आपको बताते चलें कि नीरज भारती पूर्व कांग्रेस सांसद चंद्र कुमार के बेटे हैं। नीरज को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का भी काफी करीबी समझा जाता है। इसी वजह से बाकी वरिष्ठ विधायकों की तुलना में युवा होने के बावजूद वीरभद्र ने उन्हें मुख्य संसदीय सचिव बनाया है।

देखें नीरज भारती को वो फेसबुक पोस्‍ट। ह‍म उस पोस्‍ट का प्रिंट स्‍क्रीन आपको इसलिए दिखा रहे हैं क्‍योंकि नीरज भारती ने अपने फेसबुक सेटिंग में एंबेड करने का ऑपशन लॉक रखा है। ऐसा करने से हम उनके पोस्‍ट को डायरेक्‍ट एंबेड नहीं कर सकते हैं:

Neeraj Bharti compairs Narendra Modi with dog
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+