स्किल इंडिया पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित, ये हैं बड़ी बातें

नई दिल्ली। स्किल इंडिया मिशन को आज पांच साल पूरे हो गए। 2015 में पीएम मोदी ने देश के युवाओं के कौशल को विकसित करने के लिए इस मिशन की शुरूआत की थी। जिसके लिए आज उद्यमिता मंत्रालय की ओर से स्किल इंडिया पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने स्किल इंडिया मिशन को कामयाब बताया है।

Recommended Video

      World Youth Skills Day: PM मोदी का युवाओं को संदेश- स्किल में बदलाव करना जरूरी | वनइंडिया हिंदी
      Entrepreneurship

      ये हैं पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें-

      • पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के इस संकट ने वर्ल्ड कलचर के साथ ही Nature of Job को भी बदलकर रख दिया है और बदलती हुई टेक्नोलॉजी ने भी उस पर प्रभाव पैदा किया है।
      • पीएम मोदी ने कहा कि कई लोग मुझसे पूछते हैं कि आज के दौर में बिजनेस और बाजार इतनी तेजी से बदलते हैं कि समझ ही नहीं आता Relevant कैसे रहा जाए। कोरोना के इस समय में तो ये सवाल और भी अहम हो गया है। मैं इसका एक ही जवाब देता हूं, Relevant रहने का मंत्र है- Skill, Re-Skill और Upskill।
      • Skill का अर्थ है, आप कोई नया हुनर सीखें। जैसे कि आपने लकड़ी के एक टुकड़े से कुर्सी बनाना सीखा, तो ये आपका हुनर हुआ। आपने लकड़ी के उस टुकड़े की कीमत भी बढ़ा दी, लेकिन ये कीमत बनी रहे, इसके लिए नए डिजाइन, नयी स्टाइल, यानी रोज कुछ नया जोड़ना पड़ता है। उसके लिए नया सीखते रहना पड़ता है। वहीं कुछ नया सीखते रहने का मतलब Re-Skill है।
      • आज भारत में नॉलेज और skill, दोनों में जो अंतर है, उसे समझते हुए ही काम हो रहा है। आज से 5 साल पहले, आज के ही दिन स्किल इंडिया मिशन इसी सोच के साथ शुरू किया गया था।
      • पीएम मोदी के मुताबिक चार-पांच दिन पहले देश में श्रमिकों की स्किल मैपिंग का एक पोर्टल भी शुरू किया गया है। यह पोर्टल स्किल्ड लोगों को, स्किल्ड श्रमिकों की मैपिंग करने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे कंपनियां एक क्लिक में ही स्किल्ड मैप वाले वर्कर्स तक पहुंच जाएंगी।
      • पीएम मोदी ने कहा कि आपने लॉकडाउन में देखा होगा कि कैसे एक खास Skill set के साथ गांव पहुंचे लोगों ने, गांव का कायाकल्प करना शुरू कर दिया है। कोई स्कूल को पेंट कर रहा है, तो कोई नई डिजाइन के घर बनवा रहा है। छोटी-बड़ी हर तरह की ऐसी ही Skill, आत्मनिर्भर भारत की भी बहुत बड़ी शक्ति बनेगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+