भाजपा कार्यकारिणी में अमित शाह की स्‍पीच के मुख्‍य अंश

इलाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू होते ही अटकलें लगायी जाने लगीं कि इस मीटिंग में मुख्य मुद्दा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होगा। खैर बात सौ फीसदी सही है। लेकिन इसके अलावा और भी कई मुद्दे हैं, जिन पर फोकस किया जा रहा है। वो मुद्दे क्या हैं, आप जान सकते हैं अध्यक्ष अमित शाह की स्पीच में।

Amit Shah

अमित शाह की स्‍पीच के मुख्‍य अंश इस प्रकार हैं-

  • कच्छ से गोहाटी तक, कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश की जनता ने अपना समर्थन देकर प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्त्व में केंद्र की भाजपा सरकार के दो वर्षों के कामकाज पर अपनी मुहर लगा दी है।
  • असम सहित देश के अन्य चार राज्यों में हाल ही में संपन्न हुए चुनावों के नतीजे भारतीय जनता पार्टी के आनेवाले दिनों का शुभ संकेत है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की वैश्विक छवि की अमित छाप जनमानस पर स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ती है। दो वर्षों के कार्यकाल में हमने यह सिद्ध किया है कि वैज्ञानिक तरीके से जनता की समस्याओं का समाधान कैसे किया जाता है। जनादेश का सम्मान करते हुए उसका हिसाब देश की जनता को देना हमारी गौरवमयी परम्परा रही है।
  • दो साल के कार्यकाल में हमपर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। यहाँ तक कि हमारे विरोधी भी हमपर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सके हैं।
  • घोटाले और भ्रष्टाचार कांग्रेस की यूपीए सरकार की पर्याय बन गई थी, यूपीए सरकार के समय लगभग 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक के घपले हुए।
  • हमने देश को यूपीए सरकार के समय की पॉलिसी पैरालिसिस की स्थिति से बाहर निकाला है।
  • हमने गाँव और शहर के विकास के बीच संतुलन स्थापित किया है, हमने यह करके दिखाया है कि रिफॉर्म्स और जन-कल्याण
  • कैसे साथ-साथ किये जा सकते हैं। हमने संस्कृति और व्यापार को अपनी विदेश नीति का महत्त्वपूर्ण अंग बनाया है। हमारा विकास सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशिक है। देश के गरीबों के आंसू पोछने का काम प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी के नेतृत्त्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने किया है।

पढ़ें- भाजपा कार्यकारिणी में बिछायी जा रही शतरंजी बिसात

  • स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया और प्रधानमंत्री मुद्रा बैंक के माध्यम से हमने स्वरोजगार के जरिये बेरोजगारी की समस्या का समाधान किया है।
  • नमामि गंगे, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ - बेटी पढाओ और योग दिवस, निरामय भारत के निर्माण की दिशा में उठाये गए महत्त्वपूर्ण कदम हैं।
  • पूरी दुनिया मानती है कि प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी के नेतृत्त्व में 21वीं सदी भारत की सदी है।
  • आर्थिक मोर्चे पर विभिन्न क्षेत्रों में पिछले वर्ष हमने सफलता के कई नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं। हमने जीडीपी को एक मानवीय दृष्टिकोण देने का प्रयास किया है। भारत 7.6% विकास दर के साथ चीन को पछाड़ कर विश्व की सबसे तेज गति से विकास करनेवाली अर्थव्यवस्था बन चुकी है। पिछली तिमाही में तो हमने 7.9% का विकास दर हासिल किया है।
  • प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी जी की विदेश यात्राओं और विभिन्न इंटरनेशनल कंपनियों के सीईओ से उनकी बातचीत के मद्देनजर देश में एफडीआई में रिकॉर्डतोड़ वृद्धि हुई और निवेशकों का भरोसा भारत में बहाल हुआ।
  • सऊदी अरब और अफगानिस्तान - दो मुस्लिम देशों द्वारा प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी का सम्मान कई मायनों में ऐतिहासिक है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई विदेश नीति की अंतर्राष्ट्रीय मान्यता और बढ़ती सराहना को दर्शाता है।
  • चाबहार पोर्ट के माध्यम से हमने ग्वादर का विकल्प दिया है।
  • कालेधन पर नकेल कसने के लिए मोदी सरकार कृतसंकल्पित है। काले धन को लेकर प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी ने शीर्ष स्तर पर
  • स्विट्जरलैंड सहित कई देशों के राष्ट्र प्रमुखों से चर्चा कर सूचना के आदान-प्रदान को सुलभ बनाया और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की नींव रखी।
  • अमेरिकी कांग्रेस में प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी जी का सम्मान देश के 125 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है।
  • कांग्रेस लगातार क्षीण होती जा रही है, संसद में देश के विकास कार्यों में रोड़े अटकाने का जो प्रयास कांग्रेस द्वारा लगातार किया जा रहा है, यह इसी का नतीजा है। कांग्रेस की निर्बलता भारतीय जनता पार्टी की ताकत कभी नहीं बन सकती। हमारी ताकत हमारे विचारधारा का विस्तार, मजबूत संगठन और हमारे नेताओं का अच्छा आचरण है।
  • राजनैतिक विद्वेष से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर केरल और पश्चिम बंगाल में हमले किये जा रहे हैं, भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा पूरे देश के लिए चिंता का विषय है। भारत में हिंसा का कोई स्थान नहीं हो सकता, कार्यकर्ता इस प्रकार की हिंसा को राज्यों से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हो जाएँ। हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ हैं।
  • उत्तर प्रदेश के विकास के बिना देश का विकास संभव ही नहीं है। यदि उत्तर प्रदेश का ग्रोथ रेट डबल डिजिट में पहुंचा तो निश्चित रूप से देश का ग्रोथ रेट भी डबल डिजिट में होगा।
  • उत्तर प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर है, राज्य भर में सर्वत्र भूमाफिया का आतंक कायम हो चुका है, पुलिस अधिकारियों पर हमले हो रहे हैं, यह काफी गम्भीर स्थिति है। मथुरा की घटना इसका ज्वलंत उदाहरण है।
  • कैराना से नागरिकों का पलायन चिंता का विषय है, उत्तर प्रदेश की स्थिति को राज्य की अखिलेश सरकार संभाल नहीं सकती, इसके लिए राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बननी जरूरी है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्त्व में हम हर तरह की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हैं। उत्तर प्रदेश देश की जनता ने भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है, हमारे कार्यकर्ता भी पूरे जोश के साथ तैयार हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+