एयरो इंडिया का शानदार आगाज़, पढ़ें मोदी के भाषण की अहम बातें
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी में आज से शुरू हुए पांच दिवसीय एयरोइंडिया 2015 का उद्धाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस दौरान वायुसेना के तमाम अधिकारी मौजूद थे। यह वो आयोजन है, जिसमें देश विदेश से एयरोस्पेस कंपनियां अपने-अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी।

पढ़ें मोदी के भाषण की हाईलाइट्स-
- इस आयोजन का उद्घाटन कर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
- यह कोई ट्रेड फेयर नहीं है, यह हमारे देश के आत्मविश्वास है।
- ऐसे आयोजन भारत का आत्मविश्वास वैश्विक स्तर पर दर्शाते हैं।
- हम मेक इन इंडिया की थीम पर दुनिया को दिखा देंगे कि भारत हर वो काम कर सकता है जो अन्य देश कर सकते हैं।
- हम पूरी दुनिया में कम संसाधन में अच्छा काम करने के लिये जाने जाते हैं।
- अभी तक हम रक्षा उपकरण खरीदते आये हैं, अब समय आ रहा है, जब अन्य देश हमसे रक्षा उपकरण भारी मात्रा में खरीदेंगे।
22 फरवरी तक चलने वाले इस शो में दुनियाभर की 600 फर्म (300 देशी व 300 विदेशी) हिस्सा ले रही हैं। यहां करीब 3 लाख लोगों के आने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications