NDA के 25 साल पूरे होने पर PM मोदी के साथ हाई लेवल मीटिंग, क्या था एजेंडा? जानिए
मंगलवार को भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में एक बैठक की। इस बैठक में पीएम ने 2024 के आम चुनाव के कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श के लिए एनडीए सांसदों के 10 समूह बनाए।
NDA High level meeting with PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (31 अगस्त) को एनडीए सांसदों के साथ बैठक की। इस बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र के एनडीए सांसद शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता खुद पीएम मोदी ने की। बैठक का एजेंडा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर था। ये बैठक एनडीए के 25 साल पूरे पर की गई। जिसमें उन्होंने आगामी चुनावी कार्यक्रमों की योजना बनाने और लोगों से सीधे संपर्क स्थापित करने की बात कही।
ये बैठक दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में हुई। ये बैठक पश्चिम उत्तर प्रदेश, बुंदेलखण्ड और बृज क्षेत्र के एनडीए सांसदों के समूहों के साथ क्लस्टर-1 बैठकें कीं। बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बीएल संतोष, सुनील बीएसएनसल, तरूण चुग शामिल हुए। बैठक आगामी लोकसभा को लेकर थी, जिममें चुनावों की रणनीति तैयार करने पर चर्चा हुई।

बैठक के बाद महाराष्ट्र भवन से बाहर निकले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, "यह गठबंधन पिछले 25 वर्षों से देश की सेवा कर रहा है। प्रधानमंत्री ने इस बैठक की अध्यक्षता की क्योंकि एनडीए ने 25 साल पूरे कर लिए हैं।
बीजेपी सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि पीएम ने बैठक में आम चुनाव को लेकर तैयारी पर चर्चा हुई। बैठक में ये तय कि गया कि हम जनता के बीच एनडीए सरकार के दौरान कोरोना जैसा कठिन काल में भी मौजूदा केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जनता तक जाएंगे। उनसे सीधे संपर्क स्थापित किया जाएगा। सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा,बैठक में 2024 के चुनाव की तैयारियों पर बातचीत हुई।
पश्चिम बंगाल के बीजेपी सांसद सुकांत मजूमदार ने बैठक के बाद बताया की इस मीटिंग में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के एनडीए सांसदों उपस्थित रहे। मीटिंग में हर राज्य से जुड़े दो-दो वीडियो दिखाए गए, एक वीडियो में केंद्र सरकार द्वारा इन राज्यों में किए गए विकास कार्यों को दिखाया गया। जबकि दूसरे वीडियो में पूर्व की राज्य सरकारों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को दिखाया गया।
सुकांत मजूमदार ने बताया, "पीएम मोदी ने बैठक में कहा कि हमें इस बार अधिक सीटें जीतनी हैं और अगले 25 वर्षों में भारत को एक विकसित देश बनाना है। पीएम मोदी ने बैठक के दौरान कहा कि यूपीए का नाम छिपाने के लिए I.N.D.I.A का गठन किया गया है क्योंकि 2G, कॉमनवेल्थ समेत कई घोटाले यूपीए के नाम से जुड़े हैं. I.N.D.I.A अलग नहीं है और इसका गठन लोगों को गुमराह करने के लिए किया गया है।"
बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए गठबंधन की 25 साल की यात्रा अभूतपूर्व रही है। इसे निरंतर आगे बढ़ाना है। बीजेपी प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा, "पीएम मोदी ने कहा कि यूपीए का नाम छुपाने के लिए I.N.D.I.A का गठन किया गया है क्योंकि 2G, कॉमनवेल्थ गेम्स समेत कई घोटाले यूपीए के नाम से जुड़े हैं. I.N.D.I.A अलग नहीं है और यूपीए का नया छद्मवेश है और लोगों को गुमराह करने के लिए बनाया गया है।"
मजूमदार ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमसे आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में बात की। उन्होंने 3 राज्यों के बारे में एक वीडियो प्रस्तुत किया गया। बैठक में चलाए गए वीडियो में पश्चिम बंगाल में एनडीए सरकार द्वारा 9 वर्षों में की गई विकास योजनाओं के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में हिंसा भी दिखाई गई।"
पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष को I.N.D.I.A. का फुल फॉर्म तक नहीं पता और वे जनहित के लिए नहीं बल्कि अपने निजी मकसद के लिए राजनीति कर रहे हैं। जबकि बीजेपी ने लोक कल्याण के लिए एनडीए का गठन किया है और हमने कभी अपने बारे में नहीं सोचा।। अगर हम बिहार, महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों की बात करें तो बीजेपी ने हमेशा हमारी गठबंधन पार्टी को प्राथमिकता दी, भले ही उनके सांसदों की संख्या कम थी लेकिन हमने अपनी गठबंधन पार्टी से सीएम और डिप्टी सीएम बनाया। बीजेपी ने हमेशा निस्वार्थ राजनीति की है।
पीएम मोदी ने कहा कि अब भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है और आम लोग जानते हैं कि हमारी सरकार ने क्या किया - चाहे वह अनुच्छेद 370, राम मंदिर, काशी गलियारा, या तीन तलाक हो - हमारे समाज के कल्याण के लिए भाजपा ने बहुत कुछ किया। इसलिए इस पर प्रचार करने की जरूरत नहीं है। अब हमें सरकार की महत्वपूर्ण योजना चुननी है और जनता को यह बताने की जरूरत है कि इससे क्या फायदा है और सरकार उनके बारे में क्या सोचती है।
सूत्रों के मुताबिक, एनडीए की अगली बैठक 2 अगस्त को उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार और लक्षद्वीप के लिए होगी। इसके बाद 3 अगस्त को एक और बैठक होगी- बिहार, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख। जबकि 8 अगस्त की बैठक राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा के लिए होगी। 9 अगस्त को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, गुजरात, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के लिए बैठक होगी।












Click it and Unblock the Notifications