भ्रष्टाचार के आरोप में लोवर कोर्ट के दो जजों को हाई कोर्ट ने किया सस्पेंड
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने लोवर कोर्ट के दो जजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, दोनों जजों को कोर्ट ने भ्रष्टाचार के आरोपों में सस्पेंड कर दिया है। ये दोनों जज दिल्ली की द्वारका अदालत में कार्यरत है, जिनके खिलाफ हाई कोर्ट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है। जिन दो जजों को कोर्ट ने सस्पेंड किया है वह जितेंद्र मिश्रा और नवीन अरोड़ा हैं। जितेंद्र मिश्रा द्वारका कोर्ट में अतिरिक्त जिला जज हैं जबकि नवीन अरोड़ा विशेष जज हैं। केस से जुड़े मामले में एक जज पर आरोप है कि उन्होंने आरोपियों के पैसे से विदेश की यात्रा की है, जबकि दूसरे जज पर आरोप है कि उन्होंने केस को रफा-दफा करने के लिए आरोपियों से पैसे लिए हैं।
भ्रष्टाचार से जुड़े दोनों ही जजों पर कार्रवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। दोनों ही जजों के खिलाफ सबूतों को कोर्ट में पेश किया गया, इस मामले में दोनों ही जज कोर्ट में पेश हुए थे। जजों पर भ्रष्टाचार के आरोपों को कोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की है। दोनों ही जजों पर आरोपियों के साथ मिलीभगत करके आर्थिक लाभ लेने के आरोप के बाद कोर्ट ने उन्हें सस्पेंड किया है।