केजरीवाल नहीं करते हैं कोर्ट का सम्मान- दिल्ली हाई कोर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट ने करारा तमाचा मारा है। कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल के अंदर कोर्ट के लिए बिल्कुल सम्मान नहीं है। केजरीवाल को आज मानहानि के मामले कोर्ट में पेश होना था लेकिन वो पेश नहीं हुए। इसपर कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल किसी भी सूरत में 2 बजे तक कोर्ट में पेश हो।

कोर्ट ने कहा कि कोर्ट में केजरीवाल की अनुपस्थिति के लिए कोई भी वजह नहीं दी गयी। यही नहीं कोर्ट ने मनीष सिसोदिया और योगेंद्र यादव की कोर्ट में अनुपस्थिति की कोई वजह नहीं दिये जाने पर नाराजगी जाहिर की है। कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा कि केजरीवाल कानून का सम्मान नहीं करते हैं।
गौरतलब है कि सुरेंद्र कुमार ने केजरीवाल के खिलाफ मानाहानि का मुकदमा दायक किया था। जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल को समन करने के लिए इस मामले प्राथमिक दस्तावेज मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications