लॉकडाउन में नहीं मिला काम तो अभिनेत्रियों ने शुरू कर दी वेश्यावृत्ति, एक रात की कीमत थी 2 लाख रुपए
पूछताछ में दोनों अभिनेत्रियों ने बताया कि लॉकडाउन में उनके पास काम नहीं था। ऐसे में पैसों की कमी से बाहर निकलने के लिए उन्होंने इस पेशे को अपना लिया
ठाणे, 3 जून। कोरोना वायरस महामारी के चलते देश भी लागू लॉकडाउने ने लोगों को बड़े पैमाने पर आर्थिक रूप से प्रभावित किया है। कई लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है तो कई लोग पहले से बहुत कम सैलरी पर नौकरी करने को मजबूर हैं। इसी 'मजबूरी' में कुछ लोग ऐसे काम भी कर रहे हैं जो गैरकानूनी है। लॉकडाउन में काम न मिलने के चलते दो अभिनेत्रियां जिस्मफरोशी के धंधे में उतर आईं। मुंबई से सटे ठाणे में क्राइम ब्रांच की टीम ने पाचपाखडी स्थित एक अपार्टमेंट में छापा मारकर इस रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस धंधे में शामिल दो अभिनेत्रियों, दो महिला दलाल और एक पुरुष दलाल सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से बचने के लिए मुंबई से ठाणे आकर वेश्यावृत्ति कर रही थीं दो अभिनेत्रियां
क्राइम ब्रांच के एक आला अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यूनिट-1 की टीम ने अपार्टमेंट पर छापा मारा और पांचों को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि दोनों अभिनेत्रियां मुंबई की रहने वाली हैं और एक बड़े देह व्यापार रैकेट के एक बड़े एजेंट के संपर्क में थीं। उन्होंने पुलिस से बचने के लिए ठाणे को अपना अड्डा बनाया था, यहीं से वो पूरे महाराष्ट्र, दिल्ली, हैदराबाद, भोपाल और यूपी लड़कियां भेजते थे।

एक रात की कीमत थी 2 लाख
पुलिस ने नकली ग्राहक बनकर दलाल को फोन किया। फोन पर एक रात की कीमत 2 लाख रुपए मांगी गई। बात करने पर सौदा 1 लाख 80 हजार रुपए में तय हुआ। बताए गए समय पर दोनों अभिनेत्रियां ठाणे की पाचपाखाडी इलाके के नटराज सोसायटी में आईं। ठीक उसी समय क्राइम ब्रांच की टीम ने उन्हें पकड़ा और अपार्टमेंट के फ्लैट पर रेड कर दी। यहां से दोनों महिला दलाल और एक पुरुष दलाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
Recommended Video

लॉकडाउन में काम न मिलने के चलते अभिनेत्रियों ने शुरू किया था जिस्मफरोशी
इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच पुलिस ही करेगी। पूछताछ में दोनों अभिनेत्रियों ने बताया कि लॉकडाउन में उनके पास काम नहीं था। ऐसे में पैसों की कमी से बाहर निकलने के लिए उन्होंने इस पेशे को अपना लिया। गौरतलब है कि लॉकडाउन के कारण फिल्म और टीवी इंडस्ट्री पूरी तरह से ठप है, ऐसे में कलाकारों के पास काम की कमी है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications