भारी बारिश से Telangana में गई 8 लोगों की जान, स्कूल-कॉलेज में आज छुट्टी हुई घोषित, राज्य हाई अलर्ट पर
Telangana Weather Alert News: मूसलाधार बारिश (Heavy rain) ने देश के कई राज्यों में हाहाकार मचा रहा है। तो वहीं, पिछले कुछ दिनों से तेलंगाना (Telangana) में लगातार हो रही बारिश ने गुरुवार (27 जुलाई) को अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
बता दें, 22 जुलाई के बाद में हुई बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में अब तक 08 लोगों की जान चली गई। इतना ही नहीं, बारिश के कारण सड़कों और फसलों को नुकसान हुआ है। राज्य में भारी बारिश को देखते हुए सरकार ने गुरुवार को राज्य भर के सभी स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा कर दी।

एचटी की खबर के मुताबिक, राज्य शिक्षा विभाग के आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि सरकार ने लगातार बारिश और प्रतिकूल मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए 28.07.2023 (शुक्रवार) को राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों (सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी) के लिए छुट्टियां बढ़ाने का फैसला किया है।
Recommended Video
इससे पहले तेलंगाना की शिक्षा मंत्री सबिता इंद्रा रेड्डी ने पहले राज्य में भारी बारिश के कारण सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए 26 और 27 जुलाई को दो दिन की छुट्टी की घोषणा की थी। आपको बता दें कि तेलंगाना सरकार ने भी पूरे राज्य प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा है।
राज्य में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्य सचिव शांति कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के निर्देशानुसार, राज्य में बाढ़ की स्थिति पर जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार नजर बनाए हुए है।
आपको बता दें कि तेलंगाना में पिछले कुछ समय से लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई जगहों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तो वहीं, 22 जुलाई के बाद हुई बारिश से संबंधित विभिन्न घटनाओं में 08 लोगों की जान चली गई। बारिश और राज्य में हुए नुकसान की सीएम ने गुरुवार को समीक्षा की।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूसलाधार बारिश से तेलंगाना के कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मुलुगु जिले के लक्ष्मीदेवपेटा में गुरुवार को हुई बारिश ने राज्य के अब के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां गुरुवार को सुबह 08 बजे तक 649.08 मिलीमीटर बारिश हुई।
तेलंगाना राज्य विकास योजना सोसायटी (टीएसडीपीएस) के द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, 33 में से 20 जिलों में गुरुवार को सुबह तक 200 एमएम बारिश हो चुकी है। बारिश का असर सिंचाई प्रोजेक्ट और बाधों पर दिखाई दे रहा है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications