आज JK में हाई अलर्ट, आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर अलगावादियों का कश्मीर बंद का आह्वान
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर मे आज अलगाववादियों ने कश्मीर बंद का आह्वाहन किया है। अलगाववादियों के संयुक् मंच ज्वाइंट रेजिस्टेंस लीडरशिप ने रविवार पूरी घाटी में बंद का आह्वाहन किया है। बता दें कि आज आतंककी बुरहान वानी की तीसरी बरसी है, जिसके मद्देनजर घाटी में बंद का आह्वाहन किया गयाहै। खुफिया एजेंसी ने इस बात की आशंका जताई है कि सुरक्षा बलों पर हमला हमला हो सकता है। माना जा रहा है कि आतंकी स्सनाइपर और आईडी से जवानों पर हमला कर सकते हैं। खुफिया रिपोर्ट सामने आने के बाद घाटी में हाई अलर्ट का ऐलान किया गया है, साथ ह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

बता दें कि पिछले वर्ष भी अलगाववादियों ने बंद का ऐलान किया था। जिसकी वजह से अमरनाथ यात्रा पर निकले तमाम श्रद्धालुओं को रोक दिया गया था। बुरहान वानी को सेना ने 8 जुलाई 2016 में मार गिराया था। रिपोर्ट के अनुसार वानी को उसकी एक गर्लफ्रैंड के माध्यम से बुलाया गया था। जिस मकान में बुरहान वानी था उसमे आग लगा दी गई थी, जिससे कि जब वह घर से बाहर जान बचाने के लिए निकले तो उसे मार गिराया जाए। बुरहान के मारे जाने के बाद पुरी घाटी में हिंसा भड़क गई थी और दर्जनों लोग इस हिंसा में मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications