पहले छुपाई शादी फिर 49 साल में दोबारा बीवी संग लिए 7 फेरे, पढ़ें गोविंदा की मजेदार Love Story

Hero No 1 Govinda remarried his wife Sunita at the age of 49: आज बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 यानी कि गोविंदा का जन्मदिन है, 57 बरस के इस हीरो का आज भी कोई विकल्प नहीं है। ना उनके जैसा डांस कोई हीरो कर सकता है और ना ही उनके जैसी कॉमेडी। 90 के दशक के इस 'राजाबाबू' ने पर्दे पर कॉमेडी और डांस का जो तड़का लगाया वो कोई दूसरा नहीं कर पाया। एंटरटेनमेंट के कंपलीट पैकेज गोविंद को लोग प्‍यार से 'चीची' कहते हैं।

बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा का जन्मदिन आज

बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा का जन्मदिन आज

गोविंदा का जन्‍म एक पंजाबी परिवार में मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम अरुण कुमार आहूजा और मां का नाम निर्मला देवी था, उनकी मां जानी-मानी अभिनेत्री थीं। गोविंदा के करियर की शुरुआत फिल्‍म 'इल्‍जाम' से हुई थी जो बॉक्‍स आफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके बाद उन्‍होंने कई फिल्‍मों में काम किया और उनके काम की सभी ने सराहना की।

गोविंदा ने डेविड धवन संग 17 हिट फिल्में दी

साल 1990 से 1999 के बीच का समय उनके लिए काफी अच्‍छा रहा उनके अभिनय को आलोचकों और दर्शकों ने तो सराहा ही, इसके साथ ही साथ उन्‍हें बॉक्‍स आफिस पर भी सफलता मिली। डेविड धवन के साथ उन्होंने 17 हिट फिल्में दी हैं, जो कि अपने आप में एक रिकार्ड है। गोविंदा ने साल 2004 में कांग्रेस पार्टी जॉइन की थी और मुंबई नॉर्थ से लोकसभा का चुनाव जीता था।

गोविंदा ने 4 साल छुपाई थी अपनी शादी

गोविंदा ने 4 साल छुपाई थी अपनी शादी

गोविंदा ने सुनीता आहूजा से प्रेम विवाह किया था लेकिन उन्होंने चार साल तक ये बात छुपाकर रखी थी। सुनीता और गोविंदा के घरवालों के बीच रिश्तेदारी है और एक घर के फंक्शन में दोनों मिले थे और इसी के बाद दोनों में प्रेम हो गया और दोनों ने परिवार की रजामंदी से 11 दिसंबर 1987 में शादी कर ली लेकिन उस वक्त गोविंदा फिल्मों में उभरता हुआ नाम थे, इसलिए उनके चाहने वालों ने कहा कि अगर गोविंदा की शादी की बात सामने आएगी तो इसका असर उनके काम पर पड़ेगा और इसी कारण गोविंदा ने अपनी शादी की बात को छुपाकर रखा था।

18 साल बाद फिर पत्नी संग लिए 7 फेरे

18 साल बाद फिर पत्नी संग लिए 7 फेरे

गोविंदा के हर सुख-दुख में साथ रहने वाली सुनीता को एक्टर अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा कहते हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 2015 में उन्होंने 49 साल की उम्र में अपनी ही बीवी से दोबारा शादी की थी, वो भी पूरे रस्मों-रिवाजों के साथ।

अपनी मां के लिए गोविंदा ने की दोबारा शादी

इसके पीछे के राज को गोविंदा ने इंडिया टीवी के मशहूर शो 'आप की अदालत' में बताया था। अपनी मां को अपनी गुरु मानने वाले गोविंदा ने कहा कि ऐसा उन्होंने अपनी मां के कहने पर किया था क्योंकि उन्होंने मुझसे वादा लिया था कि जब मैं 49 साल का हो जाऊं तो सुनीता के साथ फिर से शादी रचाऊं। गोविंदा ने कहा कि मेरी मां न्यूमरोलॉजी में भरोसा करती थीं और उनकी अंतिम इच्छा यही थी इसलिए मैंने ऐसा किया।

टीवी शो पर गोविंदा ने सिंदूर से भरी सुनीता की मांग

टीवी शो पर गोविंदा ने सिंदूर से भरी सुनीता की मांग

यहां आपको ये भी बता दें कि साल 2019 में गोविंदा अपनी पत्नी संग सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' में मेहमान बनकर आए थे। तो शो के सेट पर कपिल और उनकी टीम ने गोविंदा और सुनीता की शादी को री-क्रिएट किया था और पब्लिक चैनल पर एक बार फिर से गोविंदा ने सुनीता के मांग में सिंदूर भरकर उनसे शादी की थी। मालूम हो कि गोविंदा-सुनीता को शादी से दो बच्चे टीना और यशवर्धन हैं।

ye embed code daal lijiye usphoto shoot wale article me
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+