जानिए घर में रखे सोने से कैसे करें कमाई ?

नयी दिल्ली। भारत में लोग सोना खरीदने के शौकिन होते हैं, इसे वो अपनी हैसियत से जोड़कर देखते हैं। कहते हैं कि भारत के घरों में इतना सोना है कि अगर वो सब बाहर आ जाए तो देश फिर से सोने की चिड़िया बन सकता है। ऐसे में घर में रखे इसी सोने को निकलवाने के लिए सरकार ने नई स्कीम निकाली है।

इस स्कीम के मुताबिक अगर आपके घर में सोना पड़ा है तो उसे सरकार के पास रखवाने पर आपको ब्याज के तौर पर कमाई हो सकती है। ये ब्याज नकदी या सोने की शक्ल में भुनाया जा सकेगा। आप किस रुप में ब्याज लेना चाहते हैं ये आपको सोना जमा कराते समय बताना होगा।

दुनिया के अजब-गजब रहस्य जिनसे आप हैं अंजान!

इतना ही नहीं सरकार के पास रखे सौने पर आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा। सरकार द्वारा सोने को लेकर तैयार की गई योजना की मदद से कोई भी व्यक्ति या संस्थान सोने को बैंकों में जमा कर ब्याज प्राप्त कर सकता है। कम से कम 30 ग्राम सोना जमा काराया जा सकेगा।

आपको बता दें कि भारत दुनिया में सोने की सबसे अधिक खपत करने वाला देश है। यहां हर साल 800-1,000 टन सोने का आयात होता है। ऐसे में गोल्ड स्कीम के द्वारा बैंक ग्राहकों को स्वर्ण बचत खाता खुलने के 30-60 दिन के बाद ब्याज देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+