सलमान से शादी पर लूलिया ने किया बड़ा खुलासा, रिश्ते के बारे में बताया बड़ा सच

Recommended Video

    Salman Khan's Rumored Girlfriend Iulia Vantur Opens up on Marriage with Salman | FilmiBeat

    मुंबई। जिस तरह से देश की कुछ समस्याओं का जवाब किसी के पास नहीं हैं, ठीक उसी तरह फिल्म अभिनेता सलमान खान की शादी कब होगी, ये भी एक यक्ष प्रश्न है, जिसका जवाब कभी लोगों को मिलेगा या नहीं, ये भी अपने आप में एक बहुत बड़ा सवाल है। खैर सलमान खान शादी करें ना करें, उनकी शादी की खबरें जरूर सुर्खियां बन जाती हैं। कैटरीना कैफ से तथाकथिक ब्रेकअप के बाद इन दिनों सलमान खान का नाम रूमानिया टीवी एंकर और सिंगर लूलिया वंतूर के साथ जुड़ा है।ऐसी खबरें हैं कि सलमान और लूलिया शादी करने वाले हैं, दोनों के परिवार वाले भी राजी हैं, जिस पर लूलिया वंतूर ने मीडिया में बड़ा बयान दिया है।

    लूलिया वंतूर ने दिया बड़ा बयान

    लूलिया वंतूर ने दिया बड़ा बयान

    बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए वंतूर ने कहा कि मुझे इन सब गॉसिप के बारे में पता है और इनमें कोई भी सच्चाई नहीं है। लेकिन मैं लोगों को रोक नहीं सकती हूं। मैं सलमान खान की बहुत इज्जत करती हूं और मुझे नहीं पता है कि मेरी जिंदगी मुझे कहां लेकर जा रही है।

    लूलिया ने खोला राज

    लूलिया ने खोला राज

    आपको बता दें कि लूलिया का नया म्यूजिक वीडियो एलबम लॉन्च हुआ है जिसमें वो मनीष पॉल और सचिन गुप्ता के साथ रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं। इसी एलबम के प्रमोशन के दौरान उनसे सलमान के बारे में पूछा गया था, जहां उन्होंने ये जवाब दिया।

    सलमान खान और उनके पिता सलीम खान

    सलमान खान और उनके पिता सलीम खान

    रूमानिया टीवी एंकर लूलिया और सलमान के अफेयर की खबरें साल 2013 में पहली बार सामने आईं थी, वो भी तब जब सलमान खान और उनके पिता सलीम खान दोनों ने लूलिया के लिए मुबंई में आशियाना खोजा था।

    अपनी शादी-शुदा लाइफ से खुश नहीं लूलिया

    अपनी शादी-शुदा लाइफ से खुश नहीं लूलिया

    तब कहा गया था कि लूलिया मैरड हैं लेकिन अपनी शादी-शुदा लाइफ से खुश नहीं हैं और इसलिए वो अपने घर से दूर सलमान खान के घर पर रह रही हैं। कहा तो ये भी गया कि लूलिया को सलमान खान के घरवाले भी बहुत पसंद करते हैं और वो खुद उन्हें सलमान खान के साथ देखना चाहते हैं।

    क्या सलमान खान करेंगे टिप्पणी?

    क्या सलमान खान करेंगे टिप्पणी?

    लेकिन कुछ वक्त सुर्खियां बटोरने के बाद ये खबरें हवा हो गईं, ये पहली बार हुआ है कि लूलिया ने खुद अपने और सलमान खान की शादी की खबर पर प्रतिक्रिया दी है, अब देखते हैं कि सलमान खान इस बार भी हमेशा की तरह चुप रहते हैं या फिर अपनी चुप्पी तोड़ते हैं।

    Read Also: जज की बेटी शिल्पा शिंदे ने जीता बिग बॉस का खिताब,जानिए हर दिल अजीज भाभी जी के बारे में खास बातें...

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+