आप भी कर सकते हैं केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद, जानें कैसे?
नई दिल्ली। केरल में बाढ़ के चलते अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। प्रदेश के अधिकांश जिलों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। भारत सेना, नौसेना और एनडीआरएफ की टीमें लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने और राहत कार्य में जुटे हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सभी राजनीतिक दलों से केरल की मदद के लिए आगे आने को कहा है। वहीं मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने भी केरल के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आने को कहा है। अगर आप भी केरल के बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद करना चाहते हैं तो आसानी से उनतक मदद पहुंचा सकते हैं। आर्थिक मदद से लेकर आप जरूरत के सामान बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचा सकते हैं।

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने जानकारी दी है। ट्वीट के जरिए लोगों से मदद की अपील की है। लोगों से बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील की है। आप चीफ मिनिस्टर डिजास्टर रिलीफ फंड (CMDRF) के अकाउंट में आर्थिक मदद पहुंचा सकते हैं। आप चीफ मिनिस्टर डिजास्टर रिलीफ फंड के जरिए केरल के बाढ़ प्रभावित लोगों तक अपनी मदद पहुंचा सकते हैं।
खास बात ये कि सीएमडीआरएफ में अपना योगदान देने पर आपको 100 फीसदी टैक्स छूट मिलती है। इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80G के तहत आप अगर बाढ़ पीड़ितों के लिए डोनेशन देते हैं तो आपको टैक्स में 100 फीसदी टैक्स छूट मिलती है।
आपको बता दें कि केरल में बाढ़ से बिगड़े हालात के बाद के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने ओणम उत्सव को नहीं मनाने का फैसला किया है। सरकार ने इस उत्सव पर खर्च होने वाली 30 करोड़ रुपए की राशि को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दिए जाने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications