इटावा में पुलिसवालों की गुंडई, शताब्दी के टीटी को जमकर पीटा

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में चुनावी ड्यूटी पर जाने के लिए इटावा स्टेशन पर इंतजार कर रहे पुलिस के जवान नई दिल्ली से लखनऊ जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में घुस गए।
यह भी पढ़ें- जिन्दगी मोदी की
करीब 200 जवान बेटिकट ट्रेन में घुस गए थे। इस पर टीटी वीके पाण्डेय ने विरोध करते हुए निकालने की कोशिश की थी। जब टीटीई ने उनको बाहर करने का प्रयास किया तो वो उनके अभद्रता करने लगे। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने टीटीई वीके पाण्डेय से मारपीट की।
इस घटना के विरोध में रेलकर्मी की लामबंद हो गए। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को रोक दिया। घटना से दिल्ली-हावडा रेल मार्ग पर कई ट्रेनें भी प्रभावित हुई। हालांकि रेलवे प्रशासन अपनी बात पर कायम है कि अभद्रता पुलिसकर्मियों ने की थी।












Click it and Unblock the Notifications