Lok Sabha Chunav: आखिर क्यों स्पीकर पोस्ट चाहते हैं चंद्रबाबू नायडू? भूले नहीं हैं 2019 का खेल

Lok Sabha Chunav: जिस तरह से इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अकेले दम पर पूर्ण बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई है, उसके बाद पार्टी को अब केंद्र में सरकार चलाने के लए एनडीए के अपने सहयोगी दलों की मांगों को पूरा करना मजबूरी हो गया है। बुधवार को एनडीए के नेताओं की दिल्ली में नरेंद्र मोदी के घर पर बैठक हुई।

इस बैठक में सभी नेताओं ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना है और इसको लेकर प्रस्ताव भी जारी किया है। इस बीच जो रिपोर्ट सामने आ रही है उसके अनुसार टीडीपी मुखिया चंद्रबाबू नायडू ने लोकसभा स्पीकर के पद की मांग सामने रख दी है।

chandrababu naidu

पार्टी के भविष्य के लिए

चंद्रबाबू नायडू आखिर स्पीकर का पद क्यों चाहते हैं, इसकी वजह भी सामने आई है। सूत्रों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल करने के लिए पिछले समय में जिस तरह से क्षेत्रीय दलों को तोड़ा है उसको लेकर पार्टी पूरी तरह से अलर्ट है और वह कतई नहीं चाहती है कि भविष्य में उसके साथ ऐसा कुछ हो।

बगावत के समय स्पीकर अहम

जब भी पार्टी के सांसद बगावत करते हैं तो स्पीकर की भूमिका काफी अहम हो जाती है। सदन में किसी भी सदस्य को अयोग्य करार देने में स्पीकर काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यही वजह है कि स्पीकर की भूमिका ऐसे मौके पर काफी बड़ी हो जाती है।

2019 में हो गया था खेल

पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो 2019 में चुनाव के महज एक महीने के भीतर टीडीपी के 6 में से 4 राज्यसभा सांसदों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। टीडीपी इस इतिहास को कतई नहीं भूली होगी। उस वक्त भाजपा ने टीडीपी के साथ अपना गठबंधन खत्म कर लिया था।

खराब हो गया था यूरोप हॉलिडे

दिलचस्प बात यह है कि जब यह सब हो रहा था तो चंद्रबाबू नायडू अपने परिवार के संग यूरोप में छुट्टियां मना रहे थे। इस बीच इस पूरे घटनाक्रम में उनका मजा किरकिरा करने का काम किया था।

अगर 2014 में मोदी सरकार की बात करें तो टीडीपी को एक कैबिनेट पद मिला था, साथ ही एक जूनियर मंत्री पद मिला था। लेकिन इस बार जिस तरह से टीडीपी निर्णायक भूमिका में आई है, उसे देखते हुए पार्टी सरकार में बड़ी हिस्सेदारी चाहती है।

टीडीपी को पता है कि उसके बिना सरकार चला पाना असंभव है, लिहाजा इस मौके पर पार्टी कतई हाथ से नहीं देना चाहती है और अपनी शर्तों को पूरा कराना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+