तारक मेहता की इस एक्‍ट्रेस का खुलासा- अंकल अकेले में जकड़ लेते थे, टीचर नीचे हाथ लगाया था

Recommended Video

    Taarak Mehta ka ooltah Chashma की एक्ट्रेस हुई थी यौन शोषण का शिकार । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। #MeToo कैंपेन के बाद दुनियाभर की महिलाएं (खासकर सेलीब्रिटी) अपने साथ हुए यौन उत्‍पीड़न और शोषण की घटनाओं पर खुलकर बात कर रही हैं। हॉलीवुड एक्‍ट्रेस एलिया मिलानों से शुरु हुआ यह सफर बॉलीवुड से होते हुए टीवी तक पहुंच गया और एक के बाद एक टीवी एक्‍ट्रेसेस ने खुलकर अपनी दर्द ए दास्‍तां शेयर की। इसी क्रम में अब 'तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा' फेम मुनमुन दत्ता ने एक पोसट शेयर कर यौन उत्‍पीड़न की बात बतायी है। उन्‍होंने बताया है कि कैसे वो अपने पड़ोस में रहने वाले अंकल से डरती थीं। इतना ही नहीं उन्‍होंने अपने पोस्‍ट में अंकल की गंदी करतूतों के बारे में भी बताया है। आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता इस सीरियल में बबीता जी की भूमिका निभाती हैं।

    मुनमुन ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया पोस्‍ट

    मुनमुन ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया पोस्‍ट

    मुनमुन दत्ता ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट किया है। उन्‍होंने लिखा है कि 'मैं भी... हां मैं भी.. इस तरह की समस्‍या पर पोस्‍ट शेयर करना, यौन शोषण के खिलाफ दुनियाभर में चल रहे इस कैंपेन से जुड़ना और इसे झेल चुकी हर महिला के साथ अपनी सहानुभूति दिखाने से ही यह बात साफ होती है कि यह समस्‍या कितनी बड़ी है। मैं अचंभित हूं कि कुछ अच्‍छे 'मर्द' यह देख कर हैरान हैं कि इतनी ज्‍यादा संख्‍या में ऐसी महिलाएं ऐसी घटनाओं पर बात कर रही हैं। नहीं, आपको आश्‍चर्यचकित नहीं होना चाहिए। यह आप सब की नाक के नीचे हो रहा था, आप ही के घर में, आप ही की बहनों, बेटियों, माओं, पत्नियों और यहां तक की मेड तक के साथ। उनका विश्‍वास जीतें और उनसे पूछें। आप उनका जवाब सुनकर दंग रह जाएंगे।'

    मौका मिलते ही एक अंकल मुझे जकड़ लेते थे

    मौका मिलते ही एक अंकल मुझे जकड़ लेते थे

    मुनमुन ने अपने पोस्‍ट में आगे लिखा है 'ऐसा कुछ लिखते हुए मेरी आंखों में आंसू आ रहे हैं। ऐसा कर के मैं वापस बचपन की उन यादों को जी रही हूं, जब मैं अपने नजदीक में रहने वाले एक अंकल से डरती थीं, क्‍योंकि उन्‍हें जब भी मौका मिलता था वह मुझे जकड़ लेते थे और धमकी देते थे कि मैं यह बात किसी को न बतायूं। या मुझसे उम्र में कहीं ज्‍यादा बड़े कजिन, जो अपनी खुद की बेटियों से अलग तरह की निगाह से मुझे देखते थे, या वह आदमी जिसने मुझे अस्‍पताल में पैदा होते हुए देखा था और बाद में जब मैं 13 साल की थी तो उसने मुझे छूना सही समझा क्‍योंकि मैं एक टीनेजर थी और मेरे शरीर में बदलाव हो रहे थे।

    मेरा ट्यूशन टीचर मुझे नीचे हाथ लगाता था

    मेरा ट्यूशन टीचर मुझे नीचे हाथ लगाता था

    मेरा ट्यूशन टीचर जिसने मुझे नीचे हाथ लगाया था... या वह टीचर जिसे मैंने राखी बांधी थी, जो अपनी फीमेल स्‍टूडेंट्स को उनकी ब्रा का स्‍ट्रैप पकड़ कर खींचता था और लड़कियों के स्‍तन पर थप्‍पड़ मारता था... या ट्रेन में मिला वह आदमी जिसने तुम्‍हें जकड़ लिया था.. क्‍यों ??? क्‍योंकि आप इतनी छोटी थीं और डरी हुई थीं कि कुछ कह ही नहीं पायीं। इतनी डरी हुई कि आप अपने पेट में एक अजीब सी मरोड़ महसूस करती हैं और आपका गला डर के मारे सूख जाता है...।

    मर्दों को लेकर एक अजीब से नफरत हो गई

    मर्दों को लेकर एक अजीब से नफरत हो गई

    मुनमुन ने लिखा है आप समझ नहीं पाती कि आप अपने पेरंट्स को यह कैसे बताएंगी या आप शर्म के मारे यह किसी को बता ही नहीं पाती हैं। और तब‍ आपके भीतर मर्दों को लेकर एक अजीब सी नफरत पैदा होने लगती है, क्‍योंकि आपको लगता है कि यही वह अपराधी हैं जिनकी वजह से आपको यह महसूस करना पड़ा है। एक ऐसी भावना, जिससे बाहर आने में आपको सालों लग जाते हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+