भाजपा ने जारी नहीं किया घोषणा पत्र, नेताओं ने बताया ये है वजह

अहमदाबाद। गुजरात में पहले चरण के मतदान में अब कुछ घंटों का ही वक्त बचा है, ऐसे में पार्टी ने इस बार जिस तरह से चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र नहीं जारी किया है उसपर लगातार विपक्षी दल हमला बोल रहे हैं। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने तो यहां तक कह डाला है कि भाजपा मेरी सीडी बनाने में इतना व्यस्त थी कि वह घोषणा पत्र जारी करना भूल गई। ना सिर्फ हार्दिक पटेल बल्कि तमाम नेता इसकी अलग-अलग वजह बता रहे हैं। यहां तक कि खुद भाजपा के नेता इसके पीछे अलग-अलग वजह बता रहे हैं।

bjp

गुजरात के लिए कोई विजन नहीं- राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने गुजरात के लोगों का अपमान किया है, चुनाव प्रचार अभियान खत्म हो गया है लेकिन पार्टी ने अभी तक अपना घोषणा पत्र नहीं जारी किया है, गुजरात के भविष्य के लिए ना कोई विजन और ना कोई आइडिया भाजपा की ओर से आगे रखा गया है। आपको बता दें कि 2012 के गुजरात चुनाव में नरेंद्र मोदी ने पार्टी का घोषणा पत्र चुनाव के एक हफ्ते पहले ही जारी कर दिया था। हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चुनाव के 10 दिन पहले ही अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया था।

भाजपा नेताओं के अलग-अलग बयान
भाजपा मैनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन जयनारायण व्यास का कहना है कि मैनिफेस्टो तैयार है, उन्होंने कहा कि चेयरमैन का काम तबतक होता जबतक कि मैनिफेस्टो तैयार नहीं हो जाता है, मैनिफेस्टो तैयार होने के बाद यह पार्टी पर है कि वह इस कब जारी करना चाहती है। गुजरात भाजपा के प्रवक्ता भरत पांड्या का कहना है कि मैनिफेस्टो कमेटी के सदस्य लगातार बैठक कर रहे हैं ताकि सभी अहम बातों को इसमे शामिल किया जा सके, जब राज्य के नेता इसकी पूरी जानकारी हासिल कर लेंगे तो इसे तुरंत जारी कर दिया जाएगा।

23 साल में भाजपा दे चुकी है हिसाब
भाजपा के महासचिव भूपेंद्र यादव का कहना है कि भाजपा पहले ही गुजरात में पिछले 23 सालों में अपना हिसाब दे चुकी है, हमने लोगों को भरोसा दिया है कि आने वाले समय में भी हम लोगों के लिए काम करेंगे। हम सही समय पर मैनिफेस्टो को लेकर लोगों के बीच आएंगे। गांधीनगर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह वाघेला का कहना है कि भाजपा को मैनिफेस्टो रीलीज करने की जरूरत नहीं है, हमने पहले ही गुजरात में हर तरफ विकास के काम किए हैं, अब नए वायदे करने की जरूरत नहीं है।

भाजपा हार मान चुकी है- अहमद पटेल
मैनिफेस्टो कमेटी के सदस्य आरसी फालदू का कहना है कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि मैनिफेस्टो किस चरण में है, मैं चुनाव प्रचार में व्यस्त है, वहीं कमेटी के एक अन्य सदस्य जगदीश भावसर का कहना है कि मुझे इसपर कुछ नहीं कहना है। वहीं कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने ट्वीट करके हमला करते हुए लिखा है कि मैनिफेस्टो को जारी नहीं करने के तीन कारण हो सकते हैं, पहला विकास कभी एजेंडा ही नहीं था, दूसरे ये लोग 2012 में किए गए वायदों पर जवाब नहीं देना चाहते हैं, तीसरा यह कि इन लोगों को यह समझ आ गया है कि गुजरात चुनाव हार रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- तब भाजपा सांसद कहते थे- मणि बैठ जा, नहीं तो अमर सिंह आ जाएगा: अमर सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+