जम्मू-कश्मीर में भी मैगी की बिक्री पर लगा 1 महीने का बैन, जानिये और कहां-कहां लगा

नई दिल्ली। दशकों का भरोसा टूटने के बाद मैगी अब लोगों की पहुंच से बेहद दूर होती जा रही है। मैगी के सैंपल्स में स्वास्थ्य के लिए खतरनाक तत्व पाये जाने के बाद एक के बाद जम्मू-कशामीर में भी मैगी की बिक्री पर एक महीने के लिए पाबंदी लगा दी गयी है। जेके के अलावा गुजरात सहित 8 जगहों पर मैगी की बिक्री पर पाबंदी लगा दी गयी है।।[10 वजहें जो मैगी को आपके लिए खतरनाक बनाती है]

maggi

उत्तर प्रदेश में मैगी के सैंपल्स में पाया गया लेड तय सीमा से आठ गुना अधिक मौजूद था जिसके बाद मैगी के कई अन्य सैंपल्स को अन्य राज्यों में जांच के लिए भेजा गया। सबसे पहले केरल ने मैगी के बिक्री पर रोक लगायी और उसके बाद एक-एक करके कई राज्यों ने इसपर पाबंदी लगा दी है।

1-गुजरात में भी मैगी के सैंपल में गड़बड़ी के बाद लगी मैगी की बिक्री पर एक महीने की पाबंदीलगा दी गयी है।

2-केरल में मैगी की बिक्री पर पाबंदी

3- दिल्ली में 15 दिनों के लिए मैगी की बिक्री पर सरका ने पाबंदी लगा दी है।

4- उत्तराखंड़ में मैगी की बिक्री पर पूरी तरह रोक आज से ही लगा दी गयी है।

5- सेना की कैंटीन में भी मैगी को परोसने पर पाबंदी लगा दी गयी है।

6- फ्यूचर ग्रुप ने अपने देशभर के स्टोर्स में मैगी की बिक्री पर रोक लगा दी है।

7- ईजी डे ने भी अपने देशभर के सभी स्टोर्स पर मैगी पर लगायी रोक।

8- जम्मू-कश्मीर में भी मैगी के सैंपल्स फेल होने के बाद एक महीनें की पाबंदी लगा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+