पराठे वाली गली और कभी-कभी मेरे दिल में .... है अटल जी की पसंद
(अंकुर सिंह)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को केंद्र सरकार ने भारत देने की घोषणा की है। अटल बिहारी वाजपेयी ऐसी शख्सियत हैं जिनका जीवन निर्विवाद रहा। अपने कार्यकाल में अटलजी पर व्यक्तिगत किसी भी प्रकार का आरोप नहीं लगा।

आइये आपको अटलजी के व्यक्तिगत पसंद को उनकी ही जुबानी में बताते हैं-
जीवन का उद्देश्य- जीवन के हर क्षेत्र में अपने दायित्वों का पूरी संजीदगी से योगदान देना और भारत को दुनिया में महान देशों की श्रेणी में सबसे आगे खड़ा देखना।
जीवन का सबसे बेहतरीन पल- वो पल अभी आना बाकी है, लेकिन युनाइटेड नेशन की जनरल एसेंबली को हिंदी में संबोधित करना अबतक का बेहतरीन पल है।
जीवन का सबसे दुखी समय- जब मेरे पिता की मृत्यु हुई।
सबसे करीबी मित्र- एलके आडवाणी, भैरो सिंह शेखावत, एनएम घटाटे, जशवंत सिंह, डॉ मुकुंद मोदी।
पसंदीदा पोशाक- धोती कुर्ता लेकिन कभी-कभी पठान सूट पहनना भी पसंद है।
पसंदीदा रंग- नीला
पसंदीदा जगह- मनाली, अल्मोड़ा और माउंट आबू।
पसंदीदा भोजन- मछली, चायनीज, खिचड़ी, खीर और मालपुआ।
दिल्ली में खाने की पसंदीदा जगह- पराठे वाली गली, सागर और चंगवा।
पसंदीदा गायक और वाद्ययंत्र- भीमसेन जोशी, अमजद अली खान का सरोद वादन, हरि प्रसाद चौरसिया की बांसुरी।
पसंदीदा गीत-एसडी बर्मन की आवाज में ओरे मांझी और मुकेश-लता की आवाज में कभी-कभी मेरे दिल में खयाल...
पसंदीदा गायक- लता मंगेशक, मुकेश और मुहम्मद रफी।
पसंदीदा हिंदी फिल्म- देवदास, बंदिनी और तीसरी कसम।
पसंदीदा अंग्रेजी फिल्म- ब्रिज ओवर रिवर क्वाय, बोर्न फ्री और गांधी।
पसंदीदा कवि- सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, बाल कृष्ण शर्मा नवीन, जगन्ना प्रसाद मिलिंद और फैज मोहम्मद फैजी उर्दू में।
पसंदीदा खेल- हॉकी और फुटबाल।












Click it and Unblock the Notifications