RIP Sridevi: जानिए कैसा था ट्विटर पर श्रीदेवी का आखिरी दिन
नई दिल्ली। बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त अदाकारी और बला की खूबसूरती की बदौलत श्रीदेवी करोड़ों लोगों के दिल पर राज करती थीं। सोशल मीडिया पर वह काफी सक्रिय रहती थीं। दुबई में जिस शादी में शिरकत करने के लिए श्रीदेवी गई थीं, उस दिन भी उन्होंने ट्वीट किया था, उनका आखिरी ट्वीट भी उनसे ही जुड़ा हुआ था।

ये था आखिरी ट्वीट
श्रीदेवी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थी, वह तमाम अहम पलों को ट्विटर पर साझा करती थीं। उन्होंने मृत्यु से पहले टीवी सीरियल्स गॉसिप्स का एक वीडियो शेयर किया था जिसमे श्रीदेवी के गाने पर टीवी सीरियल की अदाकार डॉस कर रही है। श्रीदेवी के ट्विटर पर पहला ट्वीट उन्होंने पिन किया है, यह ट्वीट उनकी बेटी जाह्नवी की फिल्म का है। उन्होंने अपनी बेटी की फिल्म जोकि अगले महीने रीलीज होने वाली है को पिन कर रखा। फिल्म के पोस्ट में जाह्नवी को मोहक अंदाज में देखा जा सकता है।

शादी के दिन भी थीं ट्विटर पर सक्रिय
23 फरवरी को श्रीदेवी ने कई ट्वीट्स को रीट्वीट किए थे, जिसमे से एक ट्वीट में उनकी फिल्म खुदा गवाह का जिक्र किया गया है, जोकि उन्होंने बिग बी अमिताभ बच्चन के साथ की थी। इसके अलावा उन्होंने काठंडी नाम की तमिल फिल्म की स्टार कास्ट को शुभकामनाएं दी थी। यही नहीं हाल ही में देश में पहली महिला जिसने फाइटर प्लेन उडाया था, उसकी खबर को भी उन्होंने रीट्वीट किया था।

अपने उपर लिखा ऑर्टिकल किया था रीट्वीट
इससे पहले श्रीदेवी ने 13 फरवरी को एक खबर को रीट्वीट किया था, जिसमे उनके कैरियर के बारे में लिखा गया है। इस ऑर्टिकल में उनके बचपन से लेकर अबतक के सफर को दिखाया गया है। लेकिन किसे यकीन था कि इसके कुछ दिन बाद श्रीदेवी का निधन हो जाएगा और हर मीडिया संस्थान उनके निधन के बाद श्रीदेवी के फिल्मी कैरियर को याद करेगा।
इसे भी पढ़ें- Rip Sridevi: जब Sridevi को जयाप्रदा के साथ, राजेश खन्ना ने कर दिया था रूम में लॉक












Click it and Unblock the Notifications