बिना बैंक खाते के कैसे बदलें 500-1000 रुपए के नोट
जानिए कैसे आप बिना बैंक खाते के 500 और 1000 रुपए के नोट को बैंक से बदल सकते हैं, इसके लिए आपको अपने करीबी की स्वीकृति की जरूरत होगी।
लखनऊ। केंद्र सरकार के 500 और 1000 के नोट के प्रतिबंधित किए जाने के फैसले के बाद तमाम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। लोग ऐसे रास्ते तलाश रहे हैं कि जल्द से जल्द उनके पास के 500 और 1000 के नोट 100 रुपए में बदल जाएं या फिर उन्हें नए नोट मिल जाएं।

जानने वाले आएंगे काम
ऐसे में उन लोगों के लिए काफी दिक्कत हो सकती है जिनके पास बैंक खाता नहीं है। यह ऐसा समय है जब आप अपने दोस्त या रिश्तेदारों की मदद से बैंक में अपना पुराना 500 और 1000 के नोट को बदल सकते हैं।
जानिए 500 रुपए के नए नोट की 20 खास बातें
यह फॉर्म है आपके लिए खास
जिन लोगों के पास बैंक का खाता नहीं है उनके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने खास इंतजाम किया है। आप अपने दोस्त के खाते से नोटों को बदल सकते हैं। इसके लिए आपको एक स्वीकृति पत्र पर अपने दोस्त या रिश्तेदार की अनुमति लेनी होगी।

2000 रुपए के नोट में लगी होगी नैनो GPS चिप, जानिए क्या होगा इसका फायदा
इस फॉर्म में आपको अपने करीबी का नाम और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पहचान पत्र बैंक के सामने प्रस्तुत करने होंगे। इस फॉर्म में इस बात की भी जानकारी देनी होगी कि आप कितने पैसे और कितने 500 और 1000 के नोटों को बदलना चाहते हैं।
यह पहचान पत्र होंगे मान्य
बतौर पहचान पत्र आप आधार कार्ड, पैन कार्ड, लाइसेंस, सरकारी दफ्तर के पहचान पत्र, को इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में यह समय है जब आप अपने करीबियों को परख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications