Raj Kundra: पोर्न फिल्म केस में इस तरह से पुलिस ने खोली राज की पोल, जानिए कैसे चलता था यह पूरा बिजनेस
मुंबई, 21 जुलाई। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेस मैन राज कुंद्रा पुलिस हिरासत में हैं। उनके खिलाफ आरोप है कि वह अश्लील फिल्म बनवाकर उसका सोशल मीडिया के जरिए डिस्ट्रिब्यूशन करते थे। मुंबई के ज्वाइंट कमिश्नर मिलिंद भ्राम्बे ने ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने राज कुंद्रा के ऑफिस में सर्च ऑफरेशन के दौरान आपत्तिजनक साक्ष्य एकत्रित किए हैं। मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रेयान थोर्पे को सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया था, उनकी गिरफ्तार के अगले दिन पुलिस ने राज कुंद्रा के ऑफिस में तलाशी ली, जहां आपत्तिजनक साक्ष्य बरामद किया गया है।
Recommended Video

महिला की शिकायत के बाद खुली पोल
राज कुंद्रा पर आरोप है कि उन्होंने पोर्न फिल्म बनवाई और इसे वह वेबसाइट व ऐप्स पर पब्लिश करते थे। मिलिंद भ्राम्बे ने बताया कि पोर्न फिल्म मामले की जांच के दौरान हमे इस बात की जानकारी मिली कि संघर्ष कर रही नई अभिनेत्रियों को वेब सीरीज में रोल दिलाने के नाम पर बोल्ड सीन करने के लिए कहा जाता था। जिसके बाद कुछ महिलाओं ने इसकी पुलिस से शिकायत की और कहा कि जिन वीडियो को सीरीज में रोल दिलाने के नाम पर शूट किया गया था उन्हें वेबसाइट और एप पर डाल दिया गया है।

ऐसे मिले राज कुंद्रा के तार
मुंबई पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि जांच में यह बात भी सामने आई कि बिजनेस मैन राज कुद्रा का इस ऐप से कनेक्शन है, जिसपर पोर्न फिल्मों की क्लिप प्ले की जाती है। जिसके बाद हमने उमेश कामत नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया, जोकि पोर्न रैकेट केस से जुड़ा था, जिससे हमे पता चला कि यह व्यक्ति राज कुंद्रा के साथ काम करता है। आगे की जांच में हमे और अहम जानकारियां मिलनी शुरू हो गई।

राज के करीबी ही बनाते थे ऐप
भ्राम्बे ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई कि राज कुंद्रा की फर्म विआन का यूके की एक कंपनी केनरिन के साथ करार था, जोकि हॉटशॉट्स ऐप चलाती है। इस कंपनी के मालिक राज कुंद्रा के साले हैं, जोकि यूके में ही रहते हैं। हॉसशॉट्स के जरिए ही पोर्न क्लिप को इसपर अपलोड और स्ट्रीम किया जाता था। रिपोर्ट के अनुसार यूके की कंपनी हॉटशॉट्स को विआन ही चलाता था, जोकि राज कुंद्रा की कंपनी का आदमी है।

7.5 करोड़ की संपत्ति जब्त
यही नहीं मिलिंद भ्राम्बे ने बताया कि हमने विआन के ऑफिस में भी तलाशी ली जहां पर हमे आपत्तिजनक साक्ष्य मिले हैं। इस मामले में राज कुंद्रा, रेयान थोर्पे, कंपनी के आईटी हेड को पुलिस ने पोर्न रैकेट केस में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तकरीबन 7.5 करोड़ रुपए की संपत्ति को इस मामले में अभी तक जब्त किया है। गौर करने वाली बात है कि रेयान के वकील ने दावा किया है कि पुलिस जिन वीडियो को पोर्न बता रही है उसमे कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है।

प्ले स्टोर, ऐपल स्टोर से हटाया गया हॉटशॉट्स
बता दें कि हॉटशॉट्स ऐप को आर्म्सप्राइम मीडिया ने तैयार किया है, जिसने इस ऐप के अलावा भी कई ऐप को तैयार किया है, जिसमे मुख्य रूप से हॉटहिट, जीवी स्टूडियो आदि शामिल हैं। हॉशॉट्स ऐप को जून 2020 में एप्पल स्टोर से हटा दिया गया था, इसके बाद नवंबर 2020 में गूगल प्ले स्टोर से भी इस ऐप को हटा दिया गया था। गौर करने वाली बात है कि राज कुंद्रा को इस मामले में 23 जुलाई तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई












Click it and Unblock the Notifications