ये हैं बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत के वो विवादित बयान जिन्होंने मचा दिया हंगामा

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार और एक्ट्रेस कंगना रनौत के बीच घमासान बढ़ चुका है, मुंबई की POK से तुलना और 'मूवी माफिया' से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगने वाली बात कहकर शिवसेना की आंखों की किरकिरी बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बांद्रा स्थित दफ्तर के कुछ हिस्सों को बीएमसी ने बुधवार को गिरा दिया, हालांकि बॉम्‍बे हाई कोर्ट ने कंगना रनौत को बड़ी राहत देते हुए उनके मुंबई स्थित 'मणिकर्णिका फिल्म्ज' ऑफिस में अवैध निर्माण तोड़ने पर रोक लगा दी लेकिन तब तक BMC, कंगना के दफ्तर को तोड़ चुकी थी।

Recommended Video

    Kangana Ranaut के Nepotism से लेकर BMC तक, इन विवादित बयानों ने मचाया हंगामा | वनइंडिया हिंदी
    कंगना रनौन ने साधा सीएम उद्धव ठाकरे पर निशाना

    कंगना रनौन ने साधा सीएम उद्धव ठाकरे पर निशाना

    लेकिन इसके बाद से कंगना रनौत का लगातार शिवसेना और सीएम उद्धव ठाकरे पर प्रहार जारी है, उनके किए Tweets इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब कंगना के किसी बयान पर हंगामा हुआ है, इससे पहले भी कंगना के कई बयानों ने विवादों को जन्म दिया है।

    आइए एक नजर डालते हैं कंगना के कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट्स पर...

     'महेश भट्ट ने मुझे मारने की कोशिश की'

    'महेश भट्ट ने मुझे मारने की कोशिश की'

    नेपोटिज्म पर बात करते वक्त कंगना ने उस वक्त लोगों को चौंका दिया था, जब उन्होंने फिल्ममेकर करण जौहर को नेपोटिज्म का प्रतीक बताया था। यही नहीं कंगना ने निर्माता-निर्देशक और लेखक महेश भट्ट पर मारने का आरोप लगाया था और स्टार किड्स पर आउटसाइडर्स को बुली करने की बात कही थी, यही नहीं उन्होंने मशहूर गीतकार-लेखक जावेद अख्तर पर खुद को धमकाने का आरोप लगाया था।

    'डिप्रेशन का धंधा चलाने वालों को फौरन रिमांड पर लेना चाहिए'

    दीपिका पादुकोण मेंटल हैल्थ को लेकर एक एनजीओ चलाती हैं, जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह डिप्रेशन कही जा रही थी उस वक्त कंगना ने Tweet करके सनसनी पैदा कर दी थी कि डिप्रेशन का धंधा चलाने वालों को फौरन रिमांड पर लेना चाहिए।

    सीरियल स्कर्ट चेसर हैं रणबीर कपूर: कंगना

    सीरियल स्कर्ट चेसर हैं रणबीर कपूर: कंगना

    कंगना ने अभिनेता रणबीर कपूर को सीरियल स्कर्ट चेसर कहा था, उन्होंने Twitter पर लिखा था कि रणबीर कपूर सीरियल स्कर्ट चेसर हैं, लेकिन कोई भी उनको रेपिस्ट कहने की हिम्मत नहीं करता।

    आलिया है 'डम्ब किड'

    कंगना ने आलिया को 'डम्ब किड' कहा था क्योंकि हाल ही में आलिया ने अपने बचपन की तस्वीर शेयर की थी, जिस पर लोग कमेंट कर रहे थे तो कंगना ने ट्वीट किया था कि जब पूरा देश सुशांत की मौत के गम में दुख से सराबोर है, आलिया की तस्वीर बॉलीवुड वालों से इतना प्यार क्यों पा रही है?, डम्ब किड।

     कंगना ने तापसी-स्वरा से पूछा था- आप बी ग्रेड एक्ट्रेस क्यों हैं?

    कंगना ने तापसी-स्वरा से पूछा था- आप बी ग्रेड एक्ट्रेस क्यों हैं?

    कंगना ने तापसी और स्वरा से पूछा था कि 'अगर आप करण जौहर से प्यार करती हैं, तो आप बी ग्रेड एक्ट्रेस क्यों हैं? आप दोनों आलिया भट्ट और अनन्या पांडे से बेहतर दिखती हैं, बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं तो आपको काम क्यों नहीं मिल रहा है।

     कंगना नेआयुष्मान खुराना को 'चापलूस आउटसाइडर' कहा

    कंगना नेआयुष्मान खुराना को 'चापलूस आउटसाइडर' कहा

    रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में उतरे आयुष्मान खुराना को कंगना ने 'चापलूस आउटसाइडर' कहा था, उन्होंने कहा था कि , 'चापलूस आउटसाइडर्स सिर्फ एक वजह से ही माफिया का सपोर्ट करते हैं. वो है उनके विचारों की सामान्यता. उन्हें इंडस्ट्री से कोई नहीं धमकाता और वे कंगना और सुशांत जैसे लोगों का मजाक बनाते हैं और सच्चाई भी बयां नहीं करते।

    'शबाना आजमी, तो टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़ी हैं'

    देश में पुलवामा अटैक के बाद कंगना ने एक्ट्रेस शबाना आजमी के पाक दौर पर निशाना साधते हुए कहा था- शबाना आजमी जैसे लोग ही cultural exchange की बात करते हैं, ये वहीं लोग हैं जो भारत तेरे टुकड़े होंगे .. वाले गैंग के साथ खड़े होते हैं, हालांकि शबाना ने बाद में अपना पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+