सामने आई प्रियंका की शादी की एक और फोटो, परिणीती चोपड़ा ने शेयर की गर्ल गैंग की तस्वीर
मुंबई। कुछ समय पहले ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंधे। उनके शादी में कई बड़े बड़े और शाही मेहमान पहुंचे। ऐसे में शादी के बाद कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं। सभी में प्रियंका और निक बेहद ही शानदार दिख रहे थे। विदेशी दूल्हे के साथ प्रियंका को देखकर जितना उनके घर वाले खुश थे उतना ही उनके फैंस भी। लेकिन अब उनकी कजिन परिणीति ने उनके गर्ल गैंग की जो तस्वीर शेयर की है वो शानदार है।
परिणीती ने शेयर की ये शानदार तस्वीर
परिणीती चोपड़ा ने प्रियंका की शादी की एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसमें प्रियंका उनके और अपनी कुछ सहेलियों के साथ दिखाई पड़ रही हैं। रंगीन और ट्रेडीश्नल कपड़ों में सभी लड़कियां बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इनमें कुछ फिरंगी लड़कियां भी हैं जो भारतीय कपड़ों में फब रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा की शादी की नई तस्वीर देखकर क्या बोले फैंस
इस तस्वीर के कैप्शन में परिणीती ने लिखा है द गर्ल्स। ऐसे में प्रियंका के फैंस उनकी और उनके दोस्तों के आउटफिट की तारीफें करते नहीं थक रहे। इस तस्वीरों को कोई शानदार बता रहा है तो कोई पुरानी कह रहा है। खैर प्रियंका के फैंस के लिए उनकी शादी की एक एक तस्वीर मायने रखती है। ये शादी सिर्फ हिंदू नहीं बल्कि क्रिस्चन अंदाज में भी रचाई गई है।

शाही अंदाज में रचाई थी शादी
प्रियंका लंबे समय से बाहरी फिल्मों में काम करने लगी हैं जिसके चलते बाहर भी उनके कई फैंस हैं। लेकिन जहां शादी की बात है उन्होंने इसके लिए राजस्थान के उदयपुर का उम्मैदभवन चुना। यहां उनकी और निक की शादी बेहद ही शाही अंदाज में की गई। शादी में बेहद कम और गिने चुने मेहमानों को ही न्यौता दिया गया। हालांकि बाद में दोनों ने अलग अलग जगह रिसेप्शन का आयोजन करके अन्य लोगों को बुलाया।












Click it and Unblock the Notifications