Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इन दो सीटों पर भाजपा ने नहीं किया जीत का दावा, वजह एक पूर्व सैनानी

jaswant singh
जयपुर। चुनाव के नतीजों की तस्वीर लगभग उभर चुकी है। राजस्थान में भाजपा पूर्व केन्द्रीय मंत्री व भाजपा के बागी जसवंत सिंह को बाड़मेर सीट से हारा हुआ मान रही है। भाजपा नेताओं का मानना है कि जसवंत सिंह ने भाजपा के उम्मीदवार कर्नल सोनाराम को अच्छी टक्कर दी है, लेकिन बाड़मेर सीट पर करीब 50 हजार मतों से भाजपा जीतेगी।

भाजपा राजस्थान में 25 में से 23 सीटें जीतने का दावा कर रही है। नागौर और दौसा सीट पर भाजपा जीत का दावा नहीं कर रही। बाड़मेर और चूरू सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार से अच्छी टक्कर मिलने की बात सामने आई है। लेकिन अंतर भले ही कम हो, लेकिन इन दोनों सीटों पर भी भाजपा के उम्मीदवारों की जीत मानी जा रही है। ऐसे में भाजपा 23 सीटों का दावा कर रही है।

यह भी पढ़ें- चर्चे तो यह भी

सूत्रों के अनुसार फीडबैक में कहा गया कि दौसा सीट में जीतना काफी मुश्किल है। यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार केन्द्रीय मेंत्री नमोनारायण मीणा हैं और भाजपा ने उनके भाई राजस्थान में पूर्व डीजीपी हरीश मीणा को खड़ा किया है। हरीश मीणा पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से मजबूत उम्मीदवार राजपा से विधायक किरोड़ी लाल मीणा हैं।

ऐसे में समीकरण काफी उलझे हुए बन गए हैं। यहां से भाजपा के पास जीत का दावा करना भी मुश्किल हो रहा है।सूत्रों ने बताया कि फीडबैक में जानकारी मिल रही है कि नागौर सीट पर भी हार का साया मंडरा रहा है। भाजपा ने आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष सी.आर. चौधरी को टिकट दिया, जो पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं। उनके सामने कांग्रेस की ज्योति मिर्धा हैं, जो वर्तमान सांसद हैं।

मिर्धा से स्थानीय लोग नाराज चल रहे हैं। लेकिन इस मुकाबले को रोचक बना रहे भाजपा के बागी विधायक हनुमान बेनीवाल मजबूत उम्मीदवार हैं। भाजपा इस सीट पर भी जीत की काफी कम उम्मीद लगा रही है। असली तस्वीर को जनता वक्त पर देख ही लेगी, पर दिलचस्प होगा देखना कि जसवंत सिंह को बगावत के बदले जीत मिलती है या करारी हार।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+