आरुषि मर्डर केस: न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा हेमराज का परिवार

नई दिल्ली। आरुषि-हेमराज मर्डर केस में तलवार दंपत्ति के बरी होने के बाद अब हेमराज का परिवार न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहा है। हेमराज के परिवार की तरफ से वकील नरेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया, 'हेमराज के परिवार को न्याय चाहिए। हम इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।'

आरुषि मर्डर केस: न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा हेमराज का परिवार

नरेश यादव ने बताया कि हम अभी सीबीआई के अगले कदम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अगर सीबीआई इस मामले में फैसले के खिलाफ जल्द सुप्रीम कोर्ट का रूख नहीं करती है तो हम सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। बता दें कि इस बहुचर्चित हत्याकांड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 12 अक्टूबर को तलवार दंपत्ति को बरी करने का आदेश दिया था।

नोएडा में साल 2008 के दौरान 14 साल की आरुषि और उसके घरेलू नौकर हेमराज की हत्या हुई थी। मामले की जांच सीबीआई को मिली तो इस हत्याकांड में सनसनी खेज खुलासा हुआ। आरूषि के माता पिता डा. राजेश और नुपुर तलवार ही आरोपी बने। गाजियाबाद की सीबीआई अदालत ने सुनवाई शुरू की और आरुषि व हेमराज की हत्या में तलवार दंपत्ति को दोषी पाया। जस्टि‍स श्याम लाल की अदालत ने नवंबर 2013 में डॉ. राजेश तलवार और डॉ. नूपुर तलवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। लेकिन अब चार साल बाद हाईकोर्ट ने दोनों को बरी कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+