शपथग्रहण से पहले हेमंत सोरेन का चाहने वालों से बड़ी गुजारिश, बुके की जगह.....
नई दिल्ली- झारखंड के भावी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनसे मिलने वालों से एक गुजारिश की है। उन्होंने लोगों से कहा है कि वहां उन्हें फूलों का गुलदस्ता न दें, बल्कि भेंट में उसकी जगह किताब दें, जिसे वह संभाल कर रख सकें। सोरेन के मुताबिक जब वे खुद को मिलने वाले बुके संभाल नहीं पाते तो उन्हें बहुत तकलीफ होती है। इसके लिए उन्होंने खुद को मिले बुके की तस्वीर भी शेयर की है। गौरतलब है कि सोरेने रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, जिसके लिए पूरे देश से दिग्गज राजनेताओं के रांची पहुंचने की संभावना है।

'बुके' की जगह 'बुक' भेंट करने की गुजारिश
झारखंड के भावी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को लोगों से गुजारिश की है कि उन्हें फूलों के गुलदस्ते की जगह किताबें भेंट करें, जिसमें ज्ञान का भंडार होता है। उन्होंने कहा है कि लोगों से जब उन्हें फूलों का गुलदस्ता मिलता है और वे उसका ठीक से ख्याल नहीं रख पाते हैं तो उन्हें बहुत बुरा लगता है। जाहिर है कि सोरेन रविवार यानि 29 दिसंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं और उससे पहले उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और लोग उन्हें गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दे रहे हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक सोरेन को रविवार दोपहर बार 2 बजे प्रदेश की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाएंगी।
किताब के रूप में उपहार संभाल कर रखना चाहते हैं
सोरेन ने अपनी भावना ट्विटर के माध्यम से जाहिर की है। उन्होंने दो ट्वीट कर अपनी ये भावना लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की है। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा है- 'मैं अभिभूत हूं आप झारखंड वासियों के प्यार एवं सम्मान से, पर मैं आप सबसे एक करबद्ध प्रार्थना करना चाहूंगा कि कृपया कर मुझे फूलों के ‘बुके' की जगह ज्ञान से भरे ‘बुक' मतलब अपने पसंद की कोई भी किताब दें। मुझे बहुत बुरा लगता है की मैं आपके फूलों को संभाल नहीं पाता।' दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा है- 'आप अपने द्वारा दिए गए किताबों में अपना नाम लिख कर दें ताकि जब हम आपकी किताबों को संभालने के लिए एक लाइब्रेरी बनवाएंगे - तो आपका प्रेम भरा यह उपहार हमेशा हम सभी का ज्ञानवर्धन करेगा।'

शपथग्रहण में आने वालों दिग्गजों की लंबी लिस्ट
जानकारी के मुताबिक हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने की जिन लोगों ने हामी भरी है उनमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिंदबरम और अहमद पटेल शामिल हैं। इसके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री के भी इस समारोह में शामिल होने की संभावना है, जिसमें पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम शामिल है।

जेएमएम गठबंधन को मिली है बड़ी जीत
23 दिसंबर को आए झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद राज्य में जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन के सत्ता में आने का रास्ता साफ हुआ है। इस चुनाव में 81 सीटों वाली विधानसभा में 30 सीटें जीतकर जेएमएम सबसे बड़ी पार्टी बनी है और उसके गठबंधन को कुल 47 सीटें मिली हैं। इनके अलावा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की जेवीएम (पी) ने भी उसे बिना शर्त अपने तीन विधायकों का समर्थन देने का ऐलान किया है। राज्य में पिछले पांच साल से भाजपा की सरकार थी।
-
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
PM Kisan: कल भेजी जाएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे या नहीं पैसे? अभी करें चेक -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
LPG Hits Induction Market: मार्केट से इंडक्शन स्टोव गायब? सिलेंडर बुकिंग पर 20 दिन की वेटिंग- Ground Report -
पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी के बीच मोदी सरकार हुई अलर्ट, उठाया ये बड़ा कदम












Click it and Unblock the Notifications