हेमंत सोरेन 28 को ले सकते हैं शपथ, कांग्रेस में उठी डिप्टी CM की मांग

नई दिल्ली। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। नयी सरकार बनाने को लेकर महागठबंधन के नेताओं में मंथन शुरू हो गया है। इसी बीच मीडिया में ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि, हेमंत सोरेन 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि, कांग्रेस के अंदर नई सरकार में डिप्टी सीएम की मांग उठने लगी है।

Hemant Soren may take oath as jharkhand Chief Minister on December 28

कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। जिसके चलते कांग्रेस को डिप्टी सीएम का पद मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता ने बड़ी आशाओं से बहुमत दिया है। कैबिनेट में कांग्रेस की भूमिका पर बात करते हुए सुबोधकांत ने कहा कि मैं अभी बोल दूंगा तो पार्टी से निकाला जाऊंगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।

वहीं दूसरी ओर मीडिया में ऐसे खबरें सामने आई हैं, मंत सोरेन 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से अभी तक कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। उधर झारखंड के चुनावी नतीजों का रुझान आने के बाद सोमवार देर शाम मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंप दिया। वह शाम करीब 8 बजे राजभवन पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा।

स्तीफे के बाद सीएम रघुवर दास ने कहा, 'राज्यपाल ने नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है। बीजेपी और हमारी अपेक्षा के अनुरूप जनादेश नहीं मिला। हमने पांच साल में राज्य में विकास किया। हम हार की समीक्षा करेंगे। उन्होंने हेमंत सोरेन और उनके गठबंधन को जीत की बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि विकास के काम को नई सरकार आगे बढ़ाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+