Unlock 1.0: CM हेमंत सोरेन ने दी हरी झंडी, 19 जून से झारखंड में खुलेंगी कपड़े और जूतों की दुकानें

Unlock 1.0: 19 जून से झारखंड में खुलेंगी कपड़े और जूतों की दुकानें

नई दिल्ली। झारखंड सरकार ने प्रदेश में अनलॉक 1 के दायरे को बढ़ाने जा रही है। सरकार लोगों को कुछ और सुविधाएं देने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिली सहमति के बाद कल यानी 19 जून से झारखंड में कपड़ों और जूतों की दुकानें खोली जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और कहा कि प्रदेश में शुक्रवार से कपड़े और जूतों की दुकानें खोली जाएंगी।

 Hemant Soren, Jharkhand Chief Minister said that Clothing and footwear shops will open in the state from tomorrow. Do follow the rules of social distancing.
अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कल से राज्य में कपड़ों एवं जूतों की दुकानें खुलेंगी। इसके साथ मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वो भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचे। वहीं लोगों को बाजार जाते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखने की अपील की है। लोगों को घर से बाहर निकलने से पहले मास्कर पहनना अनिवार्य किया गया है।

वहीं मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि अगर जरूरत न हो तो भीड़ भाड़ वाली जगह से जाने से बचना चाहिए। इस बारे में झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने कहा कि गृहमंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते ये छूट दी गई है। इस आदेश के बाद कंटेनमेंट जोन के बाहर कपड़े, जूते की दुकानें खोल दी जाएगी। वहीं सरकार ने कहा कि लॉकडाउन की शर्तों में कोई छूट नहीं दी जाएगी। वहीं सरकार ने जिला प्रशासन से कहा है कि वो 30 जून तक जारी लॉकडाउन की गाइडलाइंस का सख्ती से लागू करें और उनका पालन हो ये सुनिश्चित करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+