मोदी पर तंज कर चौतरफा घिरे हेमंत सोरेन, जगन रेड्डी ने दी नसीहत-'ऐसी राजनीति से देश कमजोर होगा,PM का साथ दीजिए'
मोदी पर तंज कर चौतरफा घिरे हेमंत सोरेन, जगन रेड्डी ने दी नसीहत-'ऐसी राजनीति से देश कमजोर होगा, PM का साथ दीजिए'
नई दिल्ली, 08 मई: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप जारी है। ऐसे में जिन-जिन राज्यों में कोविड-19 के केस ज्यादा बढ़ रहे हैं, वहां के मुख्यमंत्रियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद फोन पर बात कर हाल जान रहे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी ने झारखंड और आंध्र प्रदेश के सीएम से भी 06 मई को बात की। पीएम नरेंद्र मोदी से बात करने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक ट्वीट किया, जिसको लेकर वह विवादों में घिर गए हैं। इस ट्वीट में हेमंत सोरेन ने लिखा, ''आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने फोन किया। उन्होंने सिर्फ अपने मन की बात की। बेहतर होता यदि वो काम की बात करते और काम की बात सुनते।'' इस ट्वीट को लेकर अब हेमंत सोरेन चौतरफा घिर गए हैं। कई नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन को नसीहत दी है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने हेमंत सोरेन को सलाह देते हुए कहा है कि आपकी ऐसी राजनीति से इस वक्त सिर्फ देश कमजोर होगा।

Recommended Video
आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार (07 मई) को ट्वीट करते हुए लिखा, "डियर हेमंत सोरेन, मैं आपकी बहुत इज्जत करता हूं लेकिन एक भाई के तौर पर मैं आपसे निवेदन करता हूं कि हमारे बीच चाहे जितने मतभेद हों, इस स्तर की राजनीति से सिर्फ और सिर्फ हमारा देश कमजोर होगा। कोरोना के खिलाफ इस जंग में यह वक्त किसी पर अंगुली उठाने का नहीं बल्कि साथ मिलकर इस महामारी से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए हमारे प्रधानमंत्री के साथ खड़े होने का है।"

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी हेमंत सोरेन को दी नसीहत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने झारखंड सीएम हेमंत सोरेन को नसीहत देते हुए ट्वीट किया, ''श्री हेमंत सोरेन जी शायद अपने पद की गरिमा को भूल गए हैं। कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति को लेकर देश के पीएम पर कोई बयान देते समय उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि इस महामारी का अंत सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। अपनी नाकामी छिपाने के लिए अपने मन की भड़ास पीएम पर निकालना निंदनीय है।''
अर्जुन मुंडा ने की हेमंत सोरेन की आलोचना
केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी हेमंत सोरेन की आलोचना की है। अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर कहा, ''माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने तो आपको फोन किया कि कोरोना से कैसे लड़ा जाए और भारत सरकार सबके साथ है। आपने आभार व्यक्त करने की बजाए उनकी आलोचना की। प्रधानमंत्री जी ने अपना बड़प्पन दिखाया, लेकिन आपने अपनी और मुख्यमंत्री पद की गरिमा गिरा दी। आप इस बात का ध्यान रखें कि झारखंड के साढ़े तीन करोड़ लोग इस समय कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं। अपने राज्य की देखभाल करने के बजाए इस तरह की आलोचना करने से बचकर सामूहिक कार्य कर इस लड़ाई को कैसे जीतें, यह सुनिश्चित करना चाहिए।''
-
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications