एक्सीडेंट को लेकर हेमा ने तोड़ी चुप्पी, बच्ची की मौत के लिए पिता को जिम्मेदार ठहराया

नई दिल्ली। पिछले हफ्ते हुए दौसा एक्सीडेंट में घायल अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है और ट्विटर पर अपना गुस्सा निकाला है। हेमा मालिनी ने रोड एक्सीडेंट में मारी गई दो साल की बच्ची की मौत के लिए उसके पिता को ही जिम्मेदार ठहराया है।

हेमा मालिनी ने आज एक के बाद एक कई ट्विट किये और अपनी संवेदना घायल के परिवार वालों के लिए व्यक्त की है लेकिन साथ ही हेमा ने लिखा कि अगर बच्ची के पिता ट्रैफिक नियमों का पालन कर रहे होते तो यह एक्सीडेंट टाला जा सकता था।

हेमा ने मीडिया वालों पर भी निशाना साधा है और उस पर सनसनी का आरोप लगाया है, हेमा ने गुस्सा प्रकट करते हुए ट्वीट किया है कि जब मैं जख्मी और सदमे में थी कुछ लोगों ने मुझे बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी,मुझे कहते हुए परहेज नहीं है कि सनसनी की भूखी मीडिया ने मानवता को परे रखकर न्यूज बेचने में जरा भी कोताही नहीं बरती, ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते सांसद हेमामालिनी राजस्थान के दौसा में रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गई थीं, यह हादसा तब हुआ जब हेमा मेंहदी बाबा के दर से दर्शन करके लौट रही थी।

वो अपनी मर्सडिज कार से दिल्ली की ओर जा रही थी कि तभी हाइवे पर रांग साइड से आ रही ऑल्टो से टक्कर हो गई, जिसमें हेमा समेत ऑल्टो के सभी लोग घायल हो गये थे और इस हादसे में दो साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हादसे में हेमा की नाक और कमर में चोट आयी थी, हेमा के नाक की सर्जरी भी हुई है।पुलिस ने हेमा के ड्राइवर को गिरफ्तार किया था जिसे 24 घंटे के बाद ही जमानत मिल गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+