'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत संसद में हेमा मालिनी ने लगाई झाडू तो लोग बोले- मथुरा में कचरा कम नहीं
नई दिल्ली। वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और मथुरा से बीजेपी विधायक हेमा मालिनी ने शनिवार को संसद भवन के कैंपस में 'स्वच्छ भारत अभियान' में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों ने पार्लियामेंट की बाउंड्री के भीतर झाड़ू लगाई। उनके आस पास काफी सुरक्षा और कुछ स्टाफ था। वहीं इस सब का वीडियो जब सोशल मीडिया पर जारी हुआ तो लोगों को ये सब कुछ खास पसंद नहीं आया। कई लोगों ने नेताओं के ऐसा करने को दिखावा बता दिया।

साफ जगह पर क्या साफ कर रहे हैं नेता
सोशल मीडिया पर ये वीडियो जारी हुआ तो कई लोग कहने लगे कि पार्लियामेंट में पहले से सफाई है। यहां कुछ पत्तियों को साफ करके नेता क्या दिखावा कर रहे हैं। वहीं कई लोग कह रहे हैं कि केवल फोटो भर के लिए नेता लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। कई लोगों ने न्यूज एजेंसी एएनआई के इस वीडियो को रिट्वीट कर सरकार और मंत्रियों की खूब खिंचाई की। कुछ लोग कहने लगे की जाने नेताओं के ये ड्रामे कब थमेंगे।
'कबाड़ से भरी सड़कों पर झाडू लगाइये न'
इस वीडियो पर @sanjusadagopan नाम के एक यूजर ने लिखा- पार्लियामेंट के अंदर क्यों? ये लोग सड़कों पर जाकर सफाई कर सकते हैं जो कि कबाड़ से भरी हुई हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कि ये लोग पेपर कप से हॉकी खेल रहे हैं। इसके अलावा @moronhumor नाम के एक यूजर ने लिखा- एक पार्लियामेंट की सफाई के लिए सैकड़ों सांसद क्यों जुट गए हैं। क्या ये इतना गंदा था।
'मथुरा में कचरे की कमी नहीं है हेमा जी'
वही @prahnjal नाम के एक अन्य ट्विटर यूजर ने कहा कि- हेमा मालिनी जी, मथुरा और वृंदावन में कचरे की कमी नहीं है। आपके स्वच्छ भारत अभियान की जरूरत वहां है। 1- विश्राम घाट, मथुरा 2-बांके बिहारी गली 3- वृंदावन की हर गली 4- ईदगाह मस्जिद। अपने लोकल विधायकों, म्यूनीसिपलिटी अधिकारियों के साथ बैठिए और असली काम कीजिए। बता दें कि हेमा मालिए उत्तर प्रदेश के मथुरा से बीजेपी सांसद हैं।
'हेमा जी झाड़ू है ये मोर पंख नहीं'
इस वीडियो को लेकर दोनों नेताओं को ट्रोल किया गया लेकिन हेमा पर अधिक निशाना साधा गया। हेमा द्वारा धीरे धीरे झाड़ू मारने को लेकर @nvvarsha नाम की एक ट्विटर यूजर ने लिखा- हेमा मालिनी ये झाड़ू है, कोई मोर पंख नहीं। वहीं किसी और ने लिखा कि हेमा जी तो जमीन को जरा भी तकलीफ नहीं देना चाहतीं, कितनी अच्छी महिला हैं।
यह भी पढ़ें- हेमा मालिनी ने बजट को बताया अच्छा, 'नारी तू नारायणी' पर कही ये बात
-
Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
UPSC पास करने वालों में 24 बिहार से, टॉप-20 में जगह बनाने वाले 5 छात्र कौन हैं? Success Story करेगी प्रेरित -
Iran Vs USA: ईरान के पलटवार से तबाह हुआ अमेरिका! खाली हुए मिसाइल गोदाम, रातों-रात 4 गुना हथियार बनाने का आदेश -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल -
UPSC इंटरव्यू में पूछा गया विराट कोहली से जुड़ा यह सवाल, आकांक्षा सिंह के जवाब ने पक्की कर दी 301वीं रैंक












Click it and Unblock the Notifications