हेमा मालिनी ने यूपी के रावल गांव को लिया गोद, किया विकास करने का वादा
मथुरा। बॉलीवुड अभिनेत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद हेमा मालिनी ने 'सांसद आदर्श ग्राम योजना' के तहत उत्तर प्रदेश के रावल गांव को गोद लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के दिन इस योजना की घोषणा की थी। हेमा ने कहा कि समस्त रावल में लोग राधे-राधे का जाप करते रहते हैं, लेकिन किसी ने भी यमुना नदी के किनारे स्थित इस गांव के विकास के बारे में कभी नहीं सोचा।

योजना के लिए निर्धारित सभी मानदंड इससे मेल खाते हैं। गांव उपेक्षित रहा है। लेकिन अब उसे सारी सुविधाएं मिलेंगी, जिसका वह हकदार है। हेमा मालिनी ने योजना के लिए मथुरा जिले के 179 गांवों में से रावल गांव का चयन किया है।












Click it and Unblock the Notifications