JNU हिंसा को लेकर केजरीवाल पर बरसे थरूर, बोले- घायलों को देखने तक नहीं गए
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। जेएनयू हिंसा मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के दिल्ली पुलिस को गलत नहीं मानने पर अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने निशाना साधा है। थरूर ने कहा कि दिल्ली के सीएम घायलों के साथ खड़े होने की बजाय उन्हें देखने तक नहीं गए।
Recommended Video

थरूर ने केजरीवाल को ट्वीट टैग कर कहा, 'पुलिस (केंद्र के) आदेशों पर अमल कर रही (या नहीं कर रही) हो लेकिन किसने दिल्ली के सीएम को यह आदेश दे दिया कि वह नागरिकों के प्रदर्शन के अधिकार के खिलाफ खड़ा न हों? घायलों को देखने तक नहीं जाएं? विरोध नहीं करें वह भी तब जब उनके राज्य के कैंपस मारपीट का केंद्र बन जाएं? सभी आरोपों को आसानी से खारिज नहीं किया जा सकता है।'
बता दें कि पिछले दिनों केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस का पक्ष लिया था और कहा था, 'दिल्ली पुलिस क्या कर सकती है? ऊपर से आदेश अगर आया कि आपको हिंसा नहीं रोकनी है, लॉ ऐंड ऑर्डर ठीक नहीं करना है तो वे बेचारे क्या करेंगे। अगर नहीं मानेगे ऑर्डर को सस्पेंड हो जाएंगे।'
पिछले दिनों पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी अरविंद केजरीवाल का साथ दिया था। उन्होंने कहा था, ' दिल्ली पुलिस अरविंद केजरीवाल सरकार के तले नहीं, बल्कि केंद्र सरकार के अधीन आती है। एक तरफ उन्होंने (भाजपा) गुंडे भेजे और दूसरी ओर उन्होंने पुलिस से कहा कि वह कोई कार्रवाई न करे। ऐसे में पुलिस कर भी क्या सकती है, जब उच्च पदस्थ लोग उससे कुछ न करने के लिए कहें।












Click it and Unblock the Notifications