Heeraben Modi Passes Away: अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ ने हीराबेन बा को दी श्रद्धांजलि

heeraben modi

Heeraben Modi Passes Away: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन के बाद देश के तमाम बड़े नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्वीट करके नरेंद्र मोदी की मां को श्रद्धांजिल अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, एक पुत्र के लिए माँ पूरी दुनिया होती है। माँ का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति!

केशव प्रसाद मौर्य

वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज का दिन पीएम के लिए और उनके परिवार के लिए दुख का दिन है, जिस प्रकार से वह अपनी मां के साथ और उनकी मां अपने बेटे के लिए प्यार और ममता लुटाती थीं, उससे पीएम मोदी वंचित हुए हैं। ईश्वर पीएम मोदी को शक्ति दें कि वह इस क्षति को बर्दाश्त कर पाएं। माता जी का जाना बहुत दुखद है।

अमित शाह

अमित शाह ने भी हीराबेन मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माताजी हीरा बा के स्वर्गवास की सूचना अत्यंत दुःखद है। माँ एक व्यक्ति के जीवन की पहली मित्र और गुरु होती है जिसे खोने का दुःख निःसंदेह संसार का सबसे बड़ा दुःख है। हीरा बा ने जिन संघर्षों का सामना करते हुए परिवार का पालन पोषण किया वो सभी के लिए एक आदर्श हैं। उनका त्यागपूर्ण तपस्वी जीवन सदा हमारी स्मृति में रहेगा। पूरा देश दुःख की इस घड़ी में प्रधानमंत्री मोदी जी व उनके परिवार के साथ खड़ा है।करोड़ों लोगों की प्रार्थना आपके साथ हैं। ॐ शांति

राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की माताश्री, हीरा बा के निधन से मुझे गहरी वेदना हुई है। एक माँ का निधन किसी भी व्यक्ति के जीवन में ऐसी शून्यता लाता है, जिसकी भरपाई असंभव है। दुख की इस घड़ी में प्रधानमंत्रीजी और उनके पूरे परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ॐ शांति!

जेपी नड्डा

Recommended Video

    PM Modi Mother Heeraben अस्पताल में भर्ती, कैसा रहा इनका जीवन संघर्ष ? | Hiraba |वनइंडिया हिंदी*News

    आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माता जी के निधन पर गहन शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। हीरा बा जी का संघर्षपूर्ण व सात्विक जीवन सदैव प्रेरणा है जिनके वात्सल्य व सत्यनिष्ठा से देश को यशस्वी नेतृत्व मिला।
    माँ का जाना अपूरणीय क्षति है, इस रिक्तता की पूर्ती असंभव है। सादगी, तपस्या और कर्म की त्रिवेणी माँ के चरणों में सादर प्रणाम निवेदित करता हूँ। ईश्वर प्रधानमंत्री जी व परिजनों को संबल प्रदान करें और पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति!

    तेजस्वी यादव
    प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी जी की माँ श्रीमती हीरा बेन के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

    राहुल गांधी
    प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।

    फारुक अब्दुल्ला
    मां का गुजरना कोई छोटी बात नही है, मोदी जी के लिए और हम सब के लिए बड़ा सदमा है। मां का प्यार आप किसी से खरीद नहीं सकते हैं। आज यह दुख की घड़ी है, प्रधानमंत्री जी को अपनी मां से बहुत प्यार था, उन्हें आज बहुत दुख होगा। हम सब दुआ करते हैं कि अल्लाह उन्हें इस सदमे को सहन करने की हिम्मत दे। अल्लाह मां को स्वर्ग में जगह दे। मां का हिस्सा सबसे बड़ा है, मां खुद नहीं खाएगी दूसरों को खिलाएगी। मां कभी प्यार छोड़ती नहीं, आज इस मां का जाना कम नहीं है।

    RSS
    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पूजनीया माता जी हीरा बा के निधन से एक तपस्वी जीवन पूर्ण हो गया। इस दु:खद प्रसंग पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हम सभी स्वयंसेवक अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। !!ॐ शान्तिः!!

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+