PM मोदी ने मनाया मां का 100वां जन्मदिन, पैर पखारे और गिफ्ट में दी ये खास चीज, सामने आई फोटोज और वीडियो

PM मोदी ने मनाया मां का 100वां जन्मदिन, पैर पखारे और गिफ्ट में दी ये खास चीज, सामने आई फोटोज और वीडियो

गांधीनगर 18 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन आज शनिवार 18 जून को अपना 100वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां हीराबेन मोदी के गांधीनगर स्थित आवास पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने अपनी मां हीराबेन का खास अंदाज में जन्मदिन भी मनाया है। पीएम मोदी ने गांधीनगर पहुंचकर अपनी मां का आशीर्वाद लिया और उनकी पूजा की। सामने आई तस्वीरों में पीएम मोदी मां के पैर पखारते हुए दिख रहे हैं। पीएम मोदी ने मां के लिए अपनी वेबसाइट पर एक ब्लॉग भी लिखी है।

Recommended Video

    PM Modi ने Maa Heeraben के 100वें जन्मदिन पर लिखा ये emotional blog | वनइंडिया हिंदी | *News
    पीएम मोदी ने मां को बर्थडे गिफ्ट में दी खास चीज

    पीएम मोदी ने मां को बर्थडे गिफ्ट में दी खास चीज

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां को बर्थडे गिफ्ट में एक खास शॉल दी है। पीएम मोदी ने खुद इन तस्वीरों को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। पीएम मोदी ने लिखा, ''100वें वर्ष में प्रवेश करते ही आज मां का आशीर्वाद लिया...।''

    पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ''मां, ये सिर्फ एक शब्द नहीं है, जीवन की वो भावना है, जिसमें स्नेह, धैर्य, विश्वास, कितना कुछ समाया है। मेरी मां, हीराबा आज 18 जून को अपने सौवें वर्ष में प्रवेश कर रही हैं, उनका जन्म शताब्दी वर्ष प्रारंभ हो रहा है। मैं अपनी खुशी और सौभाग्य साझा कर रहा हूं।''

    घर में आयोजित हुई खास पूजा

    घर में आयोजित हुई खास पूजा

    बता दें कि पीएम मोदी की मां हीराबेन के 100वें जन्मदिन पर घर में विशेष पूजा भी आयोजित की गई थी। पीएम मोदी ने मां हीराबेन के साथ 4 तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में पीएम मोदी मां के पैर पखारते दिख रहे हैं। तो वहीं एक अन्य तस्वीर में पीएम मोदी मां की चरणों में बैठे दिख रहे हैं। वहीं एक अन्य फोटो में पीएम मोदी मां को पैर छूकर प्रमाण करते दिख रहे हैं।

    100 की उम्र में भी हीराबेन फिट और हेल्दी

    100 की उम्र में भी हीराबेन फिट और हेल्दी

    100 की उम्र में भी हीराबेन मोदी फिट और हेल्दी हैं। वह अपने छोटे बेटे पंकज (पीएम मोदी के भाई) के साथ गांधीनगर में रहती हैं। 100 साल की उम्र में भी हीराबेन की बीमारी के बारे में ज्यादा खबर नहीं है। उनका स्वास्थ्य आम लोगों के स्वास्थ्य से काफी बेहतर है। उन्हें सादा खाना पसंद है, और यही उसके स्वास्थ्य का रहस्य हो सकता है।

    खुद खाना बनाती हैं पीएम मोदी की मां

    खुद खाना बनाती हैं पीएम मोदी की मां

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी की मां कोई खास खाना नहीं बल्कि खुद खाना बनाना पसंद करती हैं। वो खाने में अधिक तेल और मसाला डालना पसंद नहीं करती हैं। वह अपने दैनिक आहार में दाल, चावल, खिचड़ी और चपाती खाना पसंद करती हैं। और मिठाइयों में वह मिश्री और लपसी खाना पसंद करते हैं।

    पीएम मोदी 2 दिन गुजरात दौरे पर

    पीएम मोदी 2 दिन गुजरात दौरे पर

    कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर जब कई लोगों के मन में दो राय थी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां ने वैक्सीन लेकर एक मिसाल कायम की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि इस उम्र में उन्होंने वैक्सीन लगवाकर लोगों के मन का भ्रम दूर करने की कोशिश की है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। 18 जून को वडोदरा में गुजरात गौरव अभियान के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+