किसान क्रांति पदयात्रा को रोकने के लिए दिल्ली-यूपी सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात
Recommended Video

नई दिल्ली। अपनी तमाम मांगों को लेकर हरिद्वार से बड़ी संख्या में किसान क्रांति यात्रा दिल्ली पहुंच रही है, लेकिन इन किसानों को दिल्ली की सीमा में आने से रोकने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर किसान क्रांति पदयात्रा को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। आपको बता दें किसान कर्जमाफी, सस्ती बिजली समेत तमाम मांगों को लेकर इस किसान क्रांति यात्रा को निकाल रहे हैं। यह किसान क्रांति यात्रा भारतीय किसाान यूनियन की ओर से निकाला जा रहा है।

आपको बता दें कि किसान यात्रा को दिल्ली में प्रवेश से रोकने के लिए गाजीपुर और महाराजपुर बॉर्डर को भी सील कर दिया गया है। दूसरी तरफ कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने राजघाट औ संसद के आसपास वाले इलाके में सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए हैं। सूत्रों की मानें तो किसान पुलिस की नाकेबंदी के बाद भी जबरन दिल्ली में प्रवेश की कोशिश की तो पुलिस उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग भी कर सकती है। पुलिस ने किसानों के प्रवेश को रोकने के पीछे कारण बताया है कि 2 अक्टूबर होने की वजह से राजघाट पर वीवीआईपी मूवमेंट काफी ज्यादा रहता है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के अलावा तमाम नेता बापू का श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट पहुंचते हैं। इसी को देखते हुए पुलिस ने किसान यात्रा को दिल्ली में प्रवेश की इजाजत नहीं दी है।
इससे पहले किसानों की यात्रा को रोकने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की गई थी, जिसमे पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी शामिल हुए थे। किसानों को रोकेन के लिए डीएम रितु माहेश्वरी ने और एसएसपी वैभव कृष्णा मौके पर पहुंचे थे, लेकिन एक घंटे की बातचीत के बाद किसान दिल्ली जाने की अपनी मांग पर अड़े रहे। यही नहीं किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी, इस दौरान सीएम ने कहा का कि पीएम का कार्यक्रम काफी व्यस्त है लिहाजा वह उनसे नहीं मिल सकते। लेकिन किसानों ने बिना पीएम से मिले वापस लौटने से इनकार कर दिया है।
Security deployed at Delhi-UP border in wake of 'Kisan Kranti Padyatra' which will reach Delhi today.'Kisan Kranti Padyatra' has been staged by farmers under the banner of Bharatiya Kisan Union. They're seeking complete loan waiver,lower electricity tariff including other demands pic.twitter.com/OUlTfyGkuc
— ANI (@ANI) October 2, 2018
इसे भी पढ़ें- महात्मा गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर बापू की मूर्ति को तोड़ा












Click it and Unblock the Notifications