वीडियो: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, जबरदस्त ट्रैफिक जाम

नयी दिल्ली/नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई। हर दिन सिर्फ गरज कर लोगों को तरसाने वाले काले बादल दिल्ली और उससे लगे एनसीआर के कई इलाकों में जमकर बरसे। करीब 2 घंटे तक की लगातार मुसलाधार बारिश से सड़कों पर पानी भर गया।

Heavy rains, water logging cause huge traffic jam in Delhi-NCR

बात दिल्ली की करें तो यहां मौसम सुहावना हो गया। सुबह न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में भी गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, "आज सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे।
Heavy rains

कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ छीटें पड़ने और हल्की से सामान्य बारिश की उम्मीद है।" दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यहां सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 92 प्रतिशत रही। राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री कम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में और बारिश होने की संभावना जताई है।
traffic
बारिश से रुक गई ट्रैफिक

सुबह से हुई भारी बारिश के चलते नेशनल हाईवे 24 पर ट्रैफिक बहुत धीमा हो गया है। आईटीओ, लक्ष्मीनगर, कालिंदी कुंज, एम्स, सरायकाले खां, धौला कुंआ, पंजाबी बाग, भैरव रोड पर जाम बढ़ गया है इसके अलावा रजौरी, सरिता विहार के ट्रैफिक पर भी असर पड़ा है।

water logging in many areas and traffic disruptions

नोएडा सेक्टर 62, 58, 12, 22 और लेबर चौक के आसपास ट्रैफिक जाम रहा जिससे लोगों को दफ्तर पहुंचने में देरी हुई। नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में कई जगहों पर पानी जमा होने से सड़क यातायात पर असर पड़ा है और ट्रैफिक काफी धीमा हो गया है। दिल्ली के आईटीओ में भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+