केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका, सरकार ने जारी किया हाईअलर्ट

कोच्चिः मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में दक्षिणी तटीय केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि दक्षिण-पूर्व अरब समुद्र में तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने दक्षिणी तमिलनाडु और केरल के तटों पर और भूमध्यरेखा हिंद महासागर, मन्नार की खाड़ी, और लक्षद्वीप क्षेत्र के किनारे पर ना आने की चेतावनी दी है।

heavy rains warning in Kerala and Tamil Nadu over next 48 hours

इन हालात के लिए केरल सरकार ने पहले ही आपातकालीन उपाय कर लिए हैं। साथ ही तटीय गांवों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

वहीं, इस मामले में राजनीति भी तेज हो गई है। विपक्ष ने वामपंथी सरकार की आलोचना की है और कहा है कि सरकार ने देरी से कदम उठाए हैं। सरकार ने पिछली घटना के कोई सबक नहीं लिया।

बता दें, नवंबर 2017 में राज्य में साइक्लोन की वजह से 31 लोग मारे गए थे। इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए मुख्यमंत्री पनारैया विजयन ने मुख्य सचिव पॉल एंटनी, राज्य पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहरा, मत्स्य पालन प्रमुख सचिव बी श्रीनिवास, मौसम विभाग के निदेशक एस सुदेवन सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है।

सरकार ने मुख्य सचिव से अवसाद की वर्तमान स्थिति पर नजर बनाने के निर्देश दिए हैं। तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, अलपोजा, केरल में त्रिशूर और तमिलनाडु में कन्याकुमारी, तूतीकोरिन, पुनालुर, मदुरई जैसे कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- केस जिताने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं वकील- मुंबई हाईकोर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+