Heavy Rains की मार, रेलवे पटरियां डूबीं, 17 ट्रेनें रद्द, कई का रास्ता बदला, ट्रैवल से पहले List चेक करें
Heavy Rains के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सड़कों के अलावा रेलवे पटरियों पर भी जलभराव का नजारा सामने आया है। हालात कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा इसी से होता है कि एक साथ 17 ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा है।
दरअसल, भारी बारिश के तबाही का मंजर ऐसा है, जिसे देखकर कलेजा मुंह को आता है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से विचलित करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं।

ताजा घटनाक्रम में मुरादाबाद रेलवे डिवीजन ने कहा, दो रेलवे के रेल ट्रैक पर पानी आने के बाद मुरादाबाद मंडल से चलने वाली 17 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। संचालन के अनुकूल परिस्थिति न होने के कारण कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट करना पड़ा है।
अंबाला रेलवे डिवीजन की तरफ से कैंसिल गाड़ियों की लिस्ट भी जारी की गई है। इनमें वैष्णो देवी कटरा से हावड़ा / कोलकाता जाने वाली ट्रेनों के अलावा चंडीगढ़ से लखनऊ और देहरादून से अमृतसर तक जाने वाली गाड़ियों को भी कैंसिल किया गया है।
बता दें कि भारी बारिश के कारण कई इलाकों में हालात नियंत्रण से बाहर बताए जा रहे हैं। दिल्ली, नैनीताल औऱ हिमाचल में स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का फरमान जारी किया गया है।
हालात की गंभीरता को भांपते हुए खुद गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, पंजाब के सीएम भगवंत मान और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।












Click it and Unblock the Notifications