Weather: भारी बारिश से तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश को कल से राहत की उम्मीद, जानिए IMD का बड़ा अपडेट

चेन्नई, 11 नवंबर। भारी बारिश ने तमिलनाडु में जन-जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण अभी तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं कई इलाके जलमग्न हैं। चेन्नई समेत कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है तो वहीं पूरे राज्य में Red Alert घोषित है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने एक राहत की बात कही है।

लो प्रेशर एरिया आज शाम से कमजोर पड़ जाएगा

लो प्रेशर एरिया आज शाम से कमजोर पड़ जाएगा

उसने कहा है कि भारी बारिश से तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश को कल से राहत मिल सकती है क्योंकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना लो प्रेशर एरिया आज शाम से कमजोर पड़ जाएगा। ये आज शाम उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा।

आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में बारिश तेज होगी

हालांकि इस दौरान आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में बारिश तेज होगी लेकिन चेन्नई में बारिश की रफ्तार स्लो होगी यही नहीं आंध्रा में कल से बारिश कम होगी, कुल मिलाकर कल से तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश को राहत मिलेगी।

आज शाम से चेन्नई में बारिश में कमी आनी चाहिए

आईएमडी चेन्नई के डीडीजी एस बालचंद्रन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज शाम से चेन्नई में बारिश में कमी आनी चाहिए लेकिन अगले 24 घंटों के दौरान तिरुवल्लूर, कांजीवरम, रानीपेट जिले में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है, जबकि चेन्नई, नीलगिरी, कोयंबटूर और कन्याकुमारी जिलों में हल्की बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।

कर्नाटक में भारी बारिश का अनुमान

कर्नाटक में भारी बारिश का अनुमान

तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु का डिप्रेशन कमजोर होकर कर्नाटक पहुंचेगा, जिससे कर्नाटक में भारी बारिश का अनुमान है।

Recommended Video

    TamilNadu Rains : Chennai के ESI Hospital में घुसा बारिश का पानी | #Shorts | वनइंडिया हिंदी
     45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी

    45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी

    अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश के आसार है, जबकि कर्नाटक,केरल,तेलंगाना लक्षद्वीप में जोरदार बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु में 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+