भारी बारिश से तमिलनाडु बेहाल, हालत देखकर लोगों को याद आई दिसंबर 2015 की तबाही

नई दिल्ली। तमिलनाडु में आई बारिश की वजह से हालात बिगड़ गए हैं, राजधानी चेन्नई में कई घरों में पानी घुस गया है तो वहीं कई सड़कों पर जलभराव हो गया है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था। इसके चलते राज्य स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि आज पुडुचेरी, केरल के कुछ हिस्सों और लक्षद्वीप में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त

लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त

लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है, चेन्नई के हालात देखकर लोगों को साल 2015 की बाढ़ याद आ गई है, जिसने राज्य में तब काफी तबाही मचाई थी।

साल 2015 में बाढ़ ने मचाई थी तबाही

साल 2015 में बाढ़ ने मचाई थी तबाही

गौरतलब है कि साल 2015 दक्षिण भारत बाढ़ नवंबर-दिसंबर के महीने में उत्तर-पूर्वी मॉनसून के कारण आई थी, जिसने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुदुच्चेरी को बुरी तरह से प्रभावित किया था, इस बाढ़ ने चेन्नई शहर का रूप-रंग ही बिगाड़ कर दिया था। इस बाढ़ के कारण लगभग 300 लोग मारे गए, 18 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए, और ₹20000 करोड़ से अधिक नुकसान हुआ था।

इस बार भी दिसंबर में बारिश शुरू हुई है...

इस बार भी दिसंबर में बारिश शुरू हुई है...

इस बार भी दिसंबर में बारिश शुरू हुई है, जिसकी वजह से लोगों के दिलों में खौफ पैदा हो गया है, फिलहाल अभी राज्य में हालात कंट्रोल में हैं किसी भी तरह से कोई भय वाली बात नहीं है।

भारी बारिश का अलर्ट जारी

वैसे आपको बता दें कि आज भी मौसम विभाग ने यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और मछुआरों को चेतावनी दी है कि वो तटीय इलाकों में जाने से बचें, सोमवार को अरब सागर के तटीय इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड से हवाएं चलती देखी जा सकती है, जिससे तेज बारिश होने की आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+