मुंबई में जोरदार बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी- ना जाएं समुद्र किनारे

मुंबई की सी लिंक में समुद्र की बड़ी-बड़ी लहरों का उफान भी देखा गया है। सावधानी के तौर पर पुलिस नागरिकों से अपील कर रही है कि बारिश में समुद्र किनारे ना जाएं।

मुंबई। मुंबई सहित राज्यभर में ओखी का असर देखा गया। मुंबई, ठाणे, पालघर सहित राज्य के विभिन्न स्थानों में बारिश ने अपनी दस्तक दी। कोंकण के राडगड, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और औरंगाबाद में जोरदार बारिश हुई। दक्षिण मुंबई में बारिश का जोर देखने को मिला। दादर, सीएसटी, वरली, परली में जोरदार बारिश हुई।

मुंबई की सी लिंक में समुद्र की बड़ी-बड़ी लहरों का उफान भी देखा गया है। सावधानी के तौर पर पुलिस नागरिकों से अपील कर रही है कि बारिश में समुद्र किनारे ना जाएं। भारी बारिश के चलते स्कूल और कॉलेजों को छुट्टी दी गई है।

Heavy rains in Mumbai, weather alert: Do not go to the shore
Heavy rains in Mumbai, weather alert: Do not go to the shore

कहां हो रही है कितनी बारिश?

सांताक्रूज वेधशाला : 22 मिमी

कुलाबा वेधशाला : 23 मिमी

अलिबाग : 21 मिमी

ठाणे : 14 मिमी

डहाणू : 13 मिमी

माथेरान : 14 मिमी

पुणे : 3 मिमी

महाबलेश्वर : 4 मिमी

सातारा : 4 मिमी

Heavy rains in Mumbai, weather alert: Do not go to the shore
Heavy rains in Mumbai, weather alert: Do not go to the shore

मुंबई सहित कोंकण, उत्तर महाराष्ट्र में तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश की संभावनाएं मौसम विभाग ने व्यक्त की थी। साथ ही समुद्र किनारे बड़ी लहरें उठने का अंदाज भी व्यक्त किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+