5 VIDEO में देखिए कैसे बारिश ने किया मायानगरी का बुरा हाल

मुंबई। मायानगरी मुंबई भारी बारिश से बेहाल है। सड़कें पानी से लबालब भरी हुई है। बीती रात से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मुंबई में यातायात बिल्कुल ठप हो चुका है। भारी बारिश से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। डोंबिवली, ठाणे के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। कलीना, सांताक्रुज में सप्लाई प्रभावित है। बीएमसी ने सब से अपने मोबाइल चार्ज रखने को कहा है।

 Heavy rains drown Mumbai, Here is the 5 Videos which show how Destructive rain

भारी बारिश के चलते पानी रेल पटरियों पर भर गया है। बारिश से जुड़ी किसी भी इमरजेंसी के लिए 1916 और 100 नबंर पर फोन कर लोगों को मदद मांगने को कहा गया है। आपको हम ऐसे पांच वीडियो दिखा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मुंबई की बारिश कितनी भयानक है और वहां के लोगों की क्या हालत है।

मुंबई में बारिश की वजह से लोगों की आवाजाही असर पड़ा है। सड़कों पर पानी भरा हैं और गाड़ियां रेंग रही है। मुंबईकरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के चलते रेल यातायात भी प्रभावित हो गई है। रेलवे ट्रोक पानी में डूब चुके हैं, जिसके चलते लोगों को घर तक पहुंचने में भारी मश्ककत करनी पड़ रही है। बीएमसी पंपों के ज़रिए पानी निकालने में जुटी है, हालांकि तेज़ बारिश की वजह से पानी निकालने में दिक्क़त आ रही है।

वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश की आशंका जताई है। यानी मुंबई के हालात अभी और बिगड़ने वाले हैं। तेज बारिश की वजह से सांताक्रूज 175 मिलिमीटर और 165 कोलाबा में मिलि मीटर बारिश हुई है।


भारी बारिश के चलते लोगों को ऑफिसों से घर लौटने में दिक्कत हो रही है। बीएमसी ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है।


इससे पहले 26 जुलाई 2005 को मुंबई में भयानक बारिश हुई थी। लोग रातभर ट्रैफिक में फंसे रहे थे। सेलीब्रिटीज के घरों में भी पानी भर गया था। कहा जा रहा है कि इस बार बारिश ने 12 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+